Akshara Singh :- बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर एक दिलचस्प खुलासा सामने आया है। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बताया कि फिल्म के चर्चित गीत ‘घिस-घिस’ की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार 104 डिग्री बुखार से पीड़ित थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग नहीं रोकी और पूरी ऊर्जा के साथ अपना काम पूरा किया।
अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें अक्षय कुमार की तबीयत के बारे में पता चला तो वह हैरान रह गईं। उन्होंने कहा कि इतनी गंभीर स्थिति में भी अक्षय कुमार का समर्पण और मेहनत देखने लायक थी। अभिनेत्री के अनुसार, वह कुछ समय के लिए पूरी तरह ब्लैंक हो गई थीं क्योंकि आमतौर पर इतनी तबीयत खराब होने पर कोई भी आराम करना पसंद करेगा।
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह एक खास भोजपुरी डांस नंबर में साथ नजर आने वाले हैं। इस गाने को लेकर पहले से ही दर्शकों में उत्साह बना हुआ है। अक्षरा का कहना है कि शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार ने अपनी बीमारी को कभी काम के बीच नहीं आने दिया और पूरी टीम का मनोबल भी बढ़ाया।
बताया जा रहा है कि फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और मनोरंजन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। वहीं ‘घिस-घिस’ गाना भी रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बन चुका है। अक्षय कुमार की प्रोफेशनलिज्म और काम के प्रति समर्पण की यह कहानी अब सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोर रही है।
फिल्म के निर्माताओं को उम्मीद है कि ‘वेलकम टू द जंगल’ दर्शकों के लिए एक बड़ी एंटरटेनमेंट पैकेज साबित होगी। अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह की जोड़ी को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







