बड़ी खबर
Parali Burning Fine : पराली जलाने पर किसानों को देना होगा ₹30 हजार तक जुर्माना, PM किसान सम्मान निधि और खाद-बीज सब्सिडी भी हो सकती है बंद OPPO Reno 17 Series Launch: 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ लॉन्च हुए दो धांसू फोन, जानें कीमत और फीचर्स NTA Exam Centre: अब हर जिले में बनेंगे स्थायी परीक्षा केंद्र, छात्रों को लंबी दूरी तय करने से मिलेगी राहत Rishikesh Bus Accident: बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी बस, 6 यात्रियों की मौत; 13 घायल IRCTC Ticket Booking: अब मिनटों में बुक होगा ट्रेन टिकट! 2200 से ज्यादा ट्रेनों में लागू हुआ नया सिस्टम, 5 गुना बढ़ी रफ्तार Vande Bharat Train: खराब ब्रेक के बावजूद 463 किलोमीटर तक दौड़ी खाली वंदे भारत ट्रेन, लोको पायलटों की चेतावनी नजरअंदाज; जांच के आदेश

Home » मनोरंजन » Smriti Mandhana :- स्मृति–पलाश की शादी पर ब्रेक! परिवार का चौंकाने वाला बयान

Smriti Mandhana :- स्मृति–पलाश की शादी पर ब्रेक! परिवार का चौंकाने वाला बयान

Smriti Mandhana :- टीम इंडिया की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में हैं। दरअसल, उनकी शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन उनके पिता को अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण विवाह स्थगित करना पड़ा। पहले खबरें यह थीं कि पिता की तबीयत खराब होने पर मंधाना ने शादी आगे बढ़ाने का फैसला लिया, लेकिन अब उनके मंगेतर पलाश मुच्छल की मां ने बड़ा बयान दिया है। उनके अनुसार, शादी टालने का प्रारंभिक निर्णय खुद पलाश ने लिया था।

पलाश मुच्छल की मां ने क्या बताया?

एक बातचीत के दौरान पलाश की मां अमिता मुच्छल ने कहा कि उनका बेटा स्मृति के पिता के बहुत नज़दीक है। जैसे ही स्मृति के पिता को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया, पलाश ने तुरंत सभी रस्में रोकने की बात कही।
अमिता ने बताया:

“पलाश को अंकल से बहुत गहरा लगाव है। स्मृति से भी ज़्यादा दिल का रिश्ता इन दोनों के बीच है। जब ये स्थिति बनी, तो स्मृति से पहले ही पलाश ने निर्णय लिया कि जब तक अंकल स्वस्थ नहीं होते, तब तक फेरे नहीं होंगे।”

पलाश की भी तबीयत बिगड़ी

स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास की हालत खराब होने के तुरंत बाद, पलाश की सेहत भी गिर गई। उन्हें वायरल इंफेक्शन और एसिडिटी की समस्या के कारण अस्पताल ले जाना पड़ा।
वर्तमान में पलाश मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनका उपचार चल रहा है।

इस घटना के अगले दिन स्मृति मंधाना ने अपनी शादी से जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया से हटा दीं। उनकी करीबी दोस्त और भारतीय खिलाड़ी जेमिमा ने भी शादी की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।

फिलहाल शादी टल चुकी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विवाह की नई तारीख कब तय होती है।

Kovidara Tree :- “अयोध्या में फहरा 191 फीट का धर्म ध्वज — प्रतीकों का क्या है गूढ़ संदेश

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग