बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » वायरल » Viral Video :- ये बच्चा तो IAS बनेगा! मां के सवालों पर दिए जवाब सुन दंग हुए यूजर्स, देखें VIDEO

Viral Video :- ये बच्चा तो IAS बनेगा! मां के सवालों पर दिए जवाब सुन दंग हुए यूजर्स, देखें VIDEO

Viral Video :- सोशल मीडिया पर अक्सर बच्चों के ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जिन्हें देखकर लोग या तो हंस पड़ते हैं या फिर उनकी टैलेंट देखकर दंग रह जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक नन्हा बच्चा अपनी मासूमियत और बुद्धिमानी से सभी का दिल जीत रहा है।

वीडियो में बच्चा जनवरी-फरवरी जैसे महीने बड़े ही साफ उच्चारण के साथ बोलता दिखाई दे रहा है। दुधमुंहे बच्चे की जुबान से इतने स्पष्ट शब्द सुनकर हर कोई हैरान है। यही वजह है कि वीडियो को देखने के बाद नेटिज़न्स भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर छा गया प्यारा वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @vihaan_15dec से साझा किया गया है। इसमें मां-बेटे की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती है। वीडियो में मां अपने बच्चे से महीने पूछती हैं और बच्चा जवाब देता है। जब कभी बच्चा ग़लत महीना बोल देता है तो मां हल्के इशारे से उसे सही दिशा दिखा देती हैं और फिर बच्चा सही जवाब दे देता है। यही प्यारा अंदाज़ लोगों को खूब भा रहा है।

यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रियाएँ

इस क्लिप को अब तक 25 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा – “ये तो भविष्य का IAS है।”

दूसरे ने मजाकिया अंदाज़ में कहा – “999 मिस्ड कॉल्स फ्रॉम नासा।”

तीसरे ने लिखा – “क्लास का फ्यूचर टॉपर।”

चौथे ने कहा – “5G जेनरेशन का बच्चा है भाई।”

पांचवें ने चुटकी लेते हुए लिखा – “दीदी, बच्चे को सांस लेने का टाइम तो दे दो।”

वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया – “इस हिसाब से तो मुझे तुरंत शादी करनी पड़ेगी, वरना मेरे बच्चे कॉम्पिटिशन में पीछे रह जाएंगे।”

Google Gemini :- नैनो बनाना एआई साड़ी ट्रेंड विवादों में, इंस्टाग्राम यूजर ने लगाया निजी जानकारी उजागर करने का आरोप

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग