बड़ी खबर
Suryakumar Yadav :- सूर्या का बड़ा धमाका! रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस के लिए इतिहास रचने वाले बने दूसरे बल्लेबाज़ Varanasi News :- राष्ट्रीय समता पार्टी में बड़ा बदलाव! अखिलेश कुमार सिंह को मिली उत्तर प्रदेश में अहम जिम्मेदारी Raghav Chaddha :- संसद में राघव चड्ढा को मिला बड़ा ‘पावर पोस्ट’, अब निभाएंगे बेहद अहम भूमिका Aishwarya Rai :- कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन का रॉयल अंदाज, 1500 घंटे की मेहनत से तैयार गाउन ने लूटी महफिल IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर का LSG के लिए डेब्यू, पंजाब किंग्स के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरे Varanasi News :- भीषण गर्मी में युवाओं की अनोखी पहल, राजातालाब में शुरू हुआ निःशुल्क प्याऊ, राहगीरों को मिल रही राहत

Home » Uncategorized » Google Gemini :- नैनो बनाना एआई साड़ी ट्रेंड विवादों में, इंस्टाग्राम यूजर ने लगाया निजी जानकारी उजागर करने का आरोप

Google Gemini :- नैनो बनाना एआई साड़ी ट्रेंड विवादों में, इंस्टाग्राम यूजर ने लगाया निजी जानकारी उजागर करने का आरोप

Google Gemini :- गूगल का नया Nano Banana AI टूल इन दिनों इंस्टाग्राम पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। यह ऐप—जो गूगल के Flash 2.5 इमेज जनरेशन मॉडल का रीब्रांडेड वर्जन है—साधारण सेल्फी को हाइपर-रियलिस्टिक 3D फिगर में बदल देता है। इसका एक वायरल फीचर आपको पोलरॉइड-स्टाइल फोटो भी बनाकर देता है, जिसमें आपकी वर्तमान और बचपन की तस्वीर को साथ दिखाया जाता है।

हालांकि, जो ट्रेंड शुरू में मज़ाक और क्रिएटिविटी के रूप में उभरा था, अब गंभीर सवालों को जन्म दे रहा है। हाल ही में एक इंस्टाग्राम यूजर ने Nano Banana AI Saree Trend का अनुभव साझा करते हुए दावा किया कि यह टूल उनकी निजी जानकारी तक पहुँच रहा है।

यूजर ने बताया कि उन्होंने गूगल के इस साड़ी-इमेज जनरेशन फीचर को आज़माया, जो Flash 2.0 मॉडल पर चलता है। “मैंने अपनी फोटो अपलोड की और इमेज जेनरेट की… लेकिन उसमें कुछ बहुत अजीब निकला। ट्रेंड के तहत जब मैंने ‘साड़ी’ वाला फिल्टर लगाया, तो इमेज में ऐसी चीज़ दिखी जो मैंने कभी प्रॉम्प्ट में नहीं लिखी थी,” उन्होंने कहा।

सबसे बड़ा झटका तब लगा जब एआई द्वारा बनाई गई तस्वीर में उनके शरीर के उस हिस्से पर तिल (मोल) भी दिखाया गया, जिसे उन्होंने कहीं उल्लेख नहीं किया था।
यूजर ने सवाल उठाते हुए कहा – “गूगल जेमिनी (Gemini) को कैसे पता चला कि मेरे शरीर पर इस जगह तिल है? यह बहुत डरावना और असहज करने वाला है। अभी तक समझ नहीं आ रहा कि ऐसा कैसे हुआ।”

इस अनुभव के बाद उन्होंने फॉलोअर्स को चेतावनी देते हुए कहा कि एआई प्लेटफॉर्म पर व्यक्तिगत तस्वीरें अपलोड करने से पहले लोग सतर्क रहें।

Saiyaara OTT Release : इतिहास रचने वाली ‘सैयारा’ की ओटीटी एंट्री, दर्शकों में दिखा जबरदस्त क्रेज

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग