बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » उत्तर प्रदेश » लखीमपुर खीरी » Lakhimpurkheeri News:- लखीमपुर खीरी में धूमधाम से सम्पन्न हुआ रुद्राभिषेक पूजन और गणपति विसर्जन, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

Lakhimpurkheeri News:- लखीमपुर खीरी में धूमधाम से सम्पन्न हुआ रुद्राभिषेक पूजन और गणपति विसर्जन, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

Lakhimpurkheeri News :- गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर लखीमपुर खीरी में धार्मिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। दिनांक 05 सितम्बर 2025, शुक्रवार को आयोजित रुद्राभिषेक पूजन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दूर-दराज़ से आए भक्तगणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पूजन के मुख्य जजमान अंबुज गुप्ता अपनी धर्मपत्नी सहित, जलज गुप्ता अपनी धर्मपत्नी एवं परिजनों व मित्रगणों के साथ मौजूद रहे। रुद्राभिषेक के दौरान हल्दी, चंदन, रोली, दूध, दही, शहद, भस्म, गुलाल, भांग और धतूरा आदि अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया गया।

पूजन कार्यक्रम का संचालन पंडित रमाकांत शुक्ला और आचार्य दुर्गेश शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चारण और “ॐ नमः शिवाय” के जाप के बीच सम्पन्न कराया।

इसके उपरांत, 06 सितम्बर 2025, शनिवार को गणपति बप्पा का भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया। भक्तगण ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा को लेकर शारदा नदी पहुंचे। नदी किनारे पहले आरती व पूजन किया गया और प्रसाद वितरित हुआ। इसके बाद भक्तिमय माहौल में “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों के बीच प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर अंबुज गुप्ता, जलज गुप्ता, टिंकू अवस्थी, अंकुर महेंद्र, तरु महेंद्र, धीरज महेंद्र, नितिन गुप्ता, आशीष गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। छोटे-छोटे बच्चे जैसे आव्या, कृष्णा, अनुभव, दिव्यांशी, मुस्कान आदि ने भी उत्साहपूर्वक पूजन और विसर्जन में भाग लिया।

गांववासियों ने प्रार्थना की कि गणपति बप्पा हर वर्ष इसी प्रकार पधारकर सब पर कृपा बनाए रखें।

Lakhimpur kheeri: अवैध हॉस्पिटल की लापरवाही से महिला की मौत, डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग