बड़ी खबर
PAK-W vs THA-W :- पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया, मुनीबा-सादिया बनीं जीत की हीरो Narendra Modi :- सोना खरीदने से बचें, विदेश यात्रा भी टालें… PM मोदी की नई अपील, 7.8% GDP ग्रोथ के बीच क्यों कही ये बात? OBC Reservation :- OBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई, जानिए किन लोगों को मिलेगा आरक्षण का लाभ Saharsa News :- सहरसा में 47 किलो 425 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद, ई-रिक्शा से हो रही थी तस्करी; एक गिरफ्तार NISAR Satelite :- नेपाल बाढ़ में NISAR की ‘खामोशी’ पर सवाल, जिस सैटेलाइट को हिमालयी आपदाओं की निगरानी के लिए बनाया गया, उसने अलर्ट क्यों नहीं दिया? Sugar Price :- चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक्स-मिल भाव ₹67 से घटकर ₹47 किलो; जानिए आपको कब मिलेगी सस्ती चीनी

Home » उत्तर प्रदेश » लखीमपुर खीरी » Illegal hospital death :- लखीमपुर में मौत की दुकान! अवैध हॉस्पिटल में लापरवाह ऑपरेशन से महिला की मौत, डॉक्टर फरार

Illegal hospital death :- लखीमपुर में मौत की दुकान! अवैध हॉस्पिटल में लापरवाह ऑपरेशन से महिला की मौत, डॉक्टर फरार

Illegal hospital death :- जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर लापरवाही और अवैध अस्पतालों का खेल एक बार फिर उजागर हुआ है। रामापुर स्थित बालाजी हॉस्पिटल में हुए लापरवाह ऑपरेशन से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद हॉस्पिटल संचालक और कथित डॉक्टर अस्पताल में ताला लगाकर फरार हो गए।

परिजनों ने लगाई इंसाफ की गुहार

मृतका नकहा कस्बे की रहने वाली थी। परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं और गमगीन परिजनों ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी (DM) से कार्रवाई की मांग की।

डीएम के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर भेजी गई और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल शव को जिला महिला चिकित्सालय में सुरक्षित रखा गया है।

कब तक खुली रहेंगी मौत की दुकानें ?

स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि लखीमपुर में दर्जनों ऐसे अवैध अस्पताल और फर्जी डॉक्टर खुलेआम लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रहती है। सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक “मौत की दुकानें” इस तरह लोगों के जीवन से खिलवाड़ करती रहेंगी?

लखीमपुर खीरी से अनुज गुप्ता की खास रिपोर्ट।

उन्नाव गंगाघाट में चली गोली :- गगनी खेड़ा में चली गोली, मासूम की मौत से गांव में दहशत

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग