बड़ी खबर
PAK-W vs THA-W :- पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया, मुनीबा-सादिया बनीं जीत की हीरो Narendra Modi :- सोना खरीदने से बचें, विदेश यात्रा भी टालें… PM मोदी की नई अपील, 7.8% GDP ग्रोथ के बीच क्यों कही ये बात? OBC Reservation :- OBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई, जानिए किन लोगों को मिलेगा आरक्षण का लाभ Saharsa News :- सहरसा में 47 किलो 425 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद, ई-रिक्शा से हो रही थी तस्करी; एक गिरफ्तार NISAR Satelite :- नेपाल बाढ़ में NISAR की ‘खामोशी’ पर सवाल, जिस सैटेलाइट को हिमालयी आपदाओं की निगरानी के लिए बनाया गया, उसने अलर्ट क्यों नहीं दिया? Sugar Price :- चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक्स-मिल भाव ₹67 से घटकर ₹47 किलो; जानिए आपको कब मिलेगी सस्ती चीनी

Home » उत्तर प्रदेश » लखीमपुर खीरी » Lakhimpur kheeri: अवैध हॉस्पिटल की लापरवाही से महिला की मौत, डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

Lakhimpur kheeri: अवैध हॉस्पिटल की लापरवाही से महिला की मौत, डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

Lakhimpur kheeri :- जनपद के शास्त्री नगर रोड स्थित एक अवैध हॉस्पिटल में डॉक्टरों की गंभीर लापरवाही से प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला की मौत हो गई। यह मामला श्री शिव शक्ति हॉस्पिटल एण्ड ट्रॉमा सेंटर का है, जो नियर डॉक्टर एसपी वर्मा, शास्त्री नगर रोड पर संचालित हो रहा था।

मृतका की पहचान आरती (30 वर्ष), पत्नी लवकुश, निवासी ग्राम कोपा मुकुंद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार आरती को प्रसव पीड़ा होने पर आशा बहु संगीता द्वारा जबरन उक्त हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां मौजूद डॉक्टर पवन तिवारी ने बिना पर्याप्त जांच और विशेषज्ञता के जल्दबाजी में ऑपरेशन कर दिया।

ऑपरेशन के दौरान बच्ची का जन्म तो पूर्णत: स्वस्थ हुआ, लेकिन मां की हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों का आरोप है कि अधिक रक्तस्राव के बावजूद समय पर उचित उपचार नहीं दिया गया, जिसके चलते ऑपरेशन के कुछ ही देर बाद आरती ने दम तोड़ दिया।

परिजनों के आरोप

अस्पताल बिना पंजीकरण और मान्यता के संचालित हो रहा है।

डॉक्टरों के पास आवश्यक विशेषज्ञता नहीं थी।

महिला की सामान्य डिलीवरी संभव थी, लेकिन गलत तरीके से ऑपरेशन कर दिया गया।

महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पवन तिवारी ने मामले को छुपाने और परिजनों पर समझौते का दबाव बनाने की कोशिश की।

l


ग्रामीणों में आक्रोश

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल के बाहर जमा हो गए और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि जिले में कई अवैध अस्पताल और नर्सिंग होम बिना मानक सुविधाओं और प्रशिक्षित डॉक्टरों के खुलेआम संचालित हो रहे हैं, जो लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।

जांच और कार्रवाई

फिलहाल मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टर पवन तिवारी और आशा बहु संगीता को आरती की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों की हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Lakhimpur kheeri :- सूर्योदय समाचार का बड़ा असर, न्यू लाइफ हॉस्पिटल सील, DM के आदेश पर FIR दर्ज

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग