बड़ी खबर
Ahraura Dam Flood :- अहरौरा बांध बारिश में क्यों बन जाता है बाढ़ का कारण? तकनीकी सुधार की उठी मांग Lata Mangeshkar :- लता मंगेशकर का 45 साल पुराना गाना अमेरिका में हुआ कॉपी, फिर मचा बड़ा विवाद; आज भी है कल्ट क्लासिक सचिन पायलट :- पंजाब के स्कूलों की जांच पर सियासी घमासान, सचिन पायलट ने CJP नेता सौरभ दास को दी चुनौती Mirzapur news :- मीरजापुर में युवक को जंगल में ले जाकर पीटने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार ISRO Alert: अक्टूबर से दिसंबर के बीच 3 चक्रवात का खतरा, 83% ज्यादा ताकतवर होने का दावा; भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका Jajmau Ganga bridge :- जाजमऊ गंगा पुल तीन महीने रहेगा बंद, 16 सितंबर से डायवर्जन; उन्नाव-कानपुर आने-जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के नेतृत्व में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत वाराणसी पुलिस द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान

पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के नेतृत्व में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत वाराणसी पुलिस द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान

वाराणसी (उत्तर प्रदेश):- पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल द्वारा पुलिस बल के साथ ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत फूलपुर थानान्तर्गत कानून एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस बल को सतर्क रहने तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसी के साथ गोमती जोन के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बैरियर एवं पिकेट लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं व वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना तथा अपराधियों में कानून का भय उत्पन्न करना है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग