बड़ी खबर
Jajmau Ganga bridge :- जाजमऊ गंगा पुल तीन महीने रहेगा बंद, 16 सितंबर से डायवर्जन; उन्नाव-कानपुर आने-जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Ahraura Dam danger :- अहरौरा डैम की टूटी रेलिंग बनी खतरे का सबब, उमड़ी भारी भीड़

Ahraura Dam danger :- अहरौरा डैम की टूटी रेलिंग बनी खतरे का सबब, उमड़ी भारी भीड़

Ahraura Dam danger :- लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण अहरौरा डैम का जलस्तर खतरे के बिंदु तक पहुँच गया है। जलस्तर बढ़ने से शनिवार को डैम के इक्कीस फाटक खोल दिए गए, जिसके चलते गरई नदी में तेज रफ्तार से पानी बहने लगा। चारों ओर पानी ही पानी फैलने से डैम की प्राकृतिक सुंदरता और बढ़ गई है। इसी नजारे को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों और बाजार से बड़ी संख्या में लोग डैम पर पहुँच रहे हैं।

लेकिन सुंदरता के साथ-साथ खतरा भी मंडरा रहा है। डैम के 20 से 23 नंबर फाटक तक की रेलिंग लंबे समय से टूटी हुई है। ऐसे में लोगों की भीड़ और बहते पानी के बीच दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। लोग खुले रास्ते से गुजरते हुए पानी छोड़े जाने का नजारा देख रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा और अधिक बढ़ गया है।

बरसात से पहले आमतौर पर बांधों की देखरेख और मरम्मत का काम किया जाता है। इसके लिए शासन से धनराशि भी उपलब्ध कराई जाती है, ताकि बारिश के समय किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो। इसके बावजूद टूटी रेलिंग की मरम्मत अब तक नहीं की गई। सिंचाई विभाग के तैनात जेई ओमप्रकाश से पूछे जाने पर भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। बताया जा रहा है कि यह समस्या नई नहीं बल्कि दो वर्षों से बनी हुई है।

किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रह्लाद सिंह ने भी इस संबंध में विभाग को पहले ही सचेत किया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल, सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है कि उस स्थान से लोगों का आवागमन रोका जाए, जिससे किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

Mirzapur flood alert :- मिर्जापुर में बांधों से पानी छोड़े जाने से कई गांवों का संपर्क टूटा, एक महिला की मौत, चार लापता

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग