बड़ी खबर
Suryakumar Yadav :- सूर्या का बड़ा धमाका! रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस के लिए इतिहास रचने वाले बने दूसरे बल्लेबाज़ Varanasi News :- राष्ट्रीय समता पार्टी में बड़ा बदलाव! अखिलेश कुमार सिंह को मिली उत्तर प्रदेश में अहम जिम्मेदारी Raghav Chaddha :- संसद में राघव चड्ढा को मिला बड़ा ‘पावर पोस्ट’, अब निभाएंगे बेहद अहम भूमिका Aishwarya Rai :- कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन का रॉयल अंदाज, 1500 घंटे की मेहनत से तैयार गाउन ने लूटी महफिल IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर का LSG के लिए डेब्यू, पंजाब किंग्स के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरे Varanasi News :- भीषण गर्मी में युवाओं की अनोखी पहल, राजातालाब में शुरू हुआ निःशुल्क प्याऊ, राहगीरों को मिल रही राहत

Home » उत्तर प्रदेश » स्वतंत्रता दिवस 2025 पर श्री समीर मंडल का देशवासियों के नाम विशेष संदेश 🇮🇳✨

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर श्री समीर मंडल का देशवासियों के नाम विशेष संदेश 🇮🇳✨

स्वतंत्रता दिवस 2025 :- स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत टोडरपुर ऐतमाली (विकासखंड अमरिया, ज़िला पीलीभीत) के ग्राम प्रधान श्री समीर मंडल ने सभी क्षेत्रवासियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि 15 अगस्त केवल एक राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि यह दिन हमें उन अनगिनत वीर सपूतों की याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ादी दिलाई। यह दिन हमें एकता, भाईचारे और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।

श्री समीर मंडल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और तकनीकी प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना चाहिए और भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान में भाग लें, अपने घरों, दुकानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराएं और इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह और गर्व के साथ मनाएं।

अंत में उन्होंने कहा –

“आइए, हम सब मिलकर अपने शहीदों के सपनों का भारत बनाएं और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।”

जय हिंद! वंदे मातरम्! 🇮🇳

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग