बड़ी खबर
Prayagraj News :- प्रयागराज में दिल दहला देने वाली घटना, एयर कंप्रेसर से हवा भरने के आरोप में नाबालिग की मौत Noida News :- नोएडा में CJP प्रदर्शन के बाद युवती पर FIR, प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप Monsoon Session :- लोकसभा में जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक 2026 पारित, देर से रजिस्ट्रेशन के नियम हुए सख्त Railway News: त्योहारों से पहले यात्रियों को राहत, आनंद विहार-पूर्णिया और सहरसा रूट की 4 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी संकष्टी चतुर्थी 2026: 2 अगस्त को सावन की पहली चतुर्थी, शिव-गणेश की पूजा से दूर होंगे संकट, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि Ajinkya Rahane :- अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो में बोले- अब नई शुरुआत का समय

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » वाराणसी में महिला आयोग की जनसुनवाई, पीड़ितों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

वाराणसी में महिला आयोग की जनसुनवाई, पीड़ितों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

 

वाराणसी, 06 अगस्त 2025 — उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती गीता विश्वकर्मा ने बुधवार को सर्किट हाउस के सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी, अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) नम्रता श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र, एसीपी सारनाथ, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, संरक्षण अधिकारी, प्रभारी महिला थाना, वन स्टॉप सेंटर पांडेपुर की सेंटर मैनेजर तथा जेंडर स्पेशलिस्ट शामिल थे।

जनसुनवाई के दौरान कुल 10 प्रकरण सामने आए, जिनमें से एक निराश्रित महिला पेंशन से संबंधित मामला मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु अग्रसारित किया गया। सदस्य श्रीमती विश्वकर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतते हुए प्राथमिकता के आधार पर जांच करें और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जनसुनवाई के दौरान उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि आगामी जनपद भ्रमण के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक स्तर पर चौपाल का आयोजन किया जाए, ताकि जमीनी स्तर पर समस्याओं की पहचान और समाधान किया जा सके।

कार्यक्रम के बाद, सदस्य महोदया ने जिला प्रोबेशन अधिकारी के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। महिला बैरक में निरुद्ध कैदियों से मुलाकात कर उनके भोजन, रहने की व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि महिला सदन को “महिला सुधार गृह” के नाम से अंकित किया जाए और जिन महिलाओं के पास अधिवक्ता नहीं हैं, उन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के समय जिला कारागार अधीक्षक और जेलर उपस्थित रहे।

इसके बाद, उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय के महिला विंग का निरीक्षण किया और चिकित्सा अधीक्षक को दवाओं की उपलब्धता, उनकी समयावधि और भर्ती महिलाओं को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।

अंत में, वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण में महिलाओं से जुड़े प्रकरणों, पीड़ितों को प्रदान की जाने वाली सहायता और अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का अवलोकन किया गया। इस संपूर्ण दौरे का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और सुविधाओं को सशक्त एवं प्रभावी बनाना रहा।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग