बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- मुठभेड़ के दौरान दो गांजा तस्करों के पैर में लगी गोली, स्कार्पियो से लाखों रुपए कीमत का गांजा बरामद

Mirzapur news :- मुठभेड़ के दौरान दो गांजा तस्करों के पैर में लगी गोली, स्कार्पियो से लाखों रुपए कीमत का गांजा बरामद

दोनों घायलों का मंडलीय अस्पताल में चल रहा उपचार 

Mirzapur news :- वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर स्थित खप्पर बाबा मोड़ के पास से गुरुवार की रात में पुलिस और गांजा तस्करों की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आजमगढ़ पवई के बदमाश रविप्रकाश व अर्पित मौर्या के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं पुलिस ने आरोपितो के चंगुल से स्कार्पियो से लाखों रुपए कीमत के एक क्विंटल गांजा बरामद किया है। दोनों बदमाशों के पास से दो तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।घायल बदमाशों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।

जंगल महाल के खप्पर बाबा मोड़ के पास पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश लग्जरी कार से भारी मात्रा में गांजा उड़ीसा से लेकर आ रहे है। सूचना मिलते ही सीओ मुनींद्र पाल सिंह प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ, एसओजी टीम मौके पर पहुंच गई और बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया। स्कार्पियो लेकर तपोवन के पास जंगल में भागने लगे और राखड़ में स्कार्पियो का पहिया फंस गया। इस दौरान पुलिस टीम देखते ही आरोपितो ने तमंचे से फायर कर दिया जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाश के पैर में गोली चलाकर उसे पकड़ लिया।एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों गांजा तस्करों के पैर में गोली लगी है, जिसका उपचार चल रहा है।

Read this news also :- Varanasi News :- चोलापुर में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के सदस्यों के लिए कार्यशाला आयोजित, बच्चों की सुरक्षा पर चर्चा

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग