SHEOHAR News :- 2026 में जिला स्तरीय टूर्नामेंट आयोजित करने की घोषणा खेल को बढ़ावा देने और युवाओं में उत्साह संचारित करने के उद्देश्य से शिवहर जिले के चमनपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार सिंह द्वारा पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन गढ़वा गांव में किया गया। यह प्रतियोगिता GCAL क्रिकेट ट्रॉफी के तहत कराई गई, जिसका उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक मंच देना रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ 19 जून, गुरुवार को मुखिया श्री मुकेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। पंचायत की चार टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों के बाद रॉयल इलेवन और फरहान इलेवन ने फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबला 27 जून, शुक्रवार को खेला गया, जिसका उद्घाटन चमनपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार सिंह व मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी दिलीप कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
फाइनल मुकाबले में रॉयल इलेवन की शानदार जीत
रॉयल इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 174 रन बनाए। जवाब में फरहान इलेवन ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन निर्धारित ओवरों में लक्ष्य से 22 रन पीछे रह गई। इस प्रकार रॉयल इलेवन ने शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।
सम्मान एवं पुरस्कार वितरण
कार्यक्रम के समापन पर विजेता टीम को ₹20,000 नकद पुरस्कार और उपविजेता टीम को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। पुरस्कार वितरण मुखिया मुकेश कुमार सिंह एवं उनके बड़े भाई, शिक्षक व समाजसेवी दिलीप कुमार सिंह द्वारा किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में इंपायर मोहम्मद राशिद, तथा व्यवस्थापक के रूप में मोहम्मद आसिम, नुरूल्लाह, खलिउल्लाह समेत कई अन्य स्थानीय युवाओं का अहम योगदान रहा।
मुखिया की बड़ी घोषणा: 2026 में होगा जिला स्तरीय टूर्नामेंट
इस अवसर पर मुखिया मुकेश कुमार सिंह ने घोषणा की कि वर्ष 2026 में चमनपुर पंचायत की मेजबानी में शिवहर जिले का पहला जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा, जिसमें बिहार के सभी जिलों से टीमों को आमंत्रित किया जाएगा।
उन्होंने कहा,
> “हमारा उद्देश्य है कि गांवों के बच्चे भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ें और एक दिन आईपीएल जैसे बड़े मंच पर बिहार का नाम रोशन करें।”
मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार सिंह ने भी कहा कि वे पिछले 5 वर्षों से पंचायत स्तर पर खेल आयोजन कराते आ रहे हैं, और अब समय है कि उसे जिला स्तर तक पहुंचाया जाए।
इस कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं, खेल प्रेमियों और ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे दिन उत्साहपूर्वक मैच का आनंद लिया ।
SHEOHAR News :- 2025 में फिर नीतीश” – बेलसंड में जदयू की बूथ स्तरीय बैठक में लिया गया संकल्प
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







