बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » बिहार » शिवहर » SHEOHAR News :- श्यामपुर बाजार पर भाजपा की संकल्प सभा, मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

SHEOHAR News :- श्यामपुर बाजार पर भाजपा की संकल्प सभा, मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

SHEOHAR News :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की “बेमिसाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी डुमरी कटसरी मंडल द्वारा सोमवार को श्यामपुर बाजार में संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नितेश सिंह टिंचू ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शशि सुमन, मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सोनू, आईटी सेल जिला संयोजक उत्तम पटेल, जिला पदाधिकारी सुजीत जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभा में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 सालों की उपलब्धियों को विस्तार से आम जनता के समक्ष रखा और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को दोबारा सत्ता में लाने का संकल्प दिलाया।

प्रमुख उपलब्धियों पर डाला गया प्रकाश:

जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सोनू ने अपने संबोधन में कहा कि –

मोदी सरकार ने महिलाओं को 33% आरक्षण देकर ऐतिहासिक कदम उठाया है।

घर-घर शौचालय, हर गरीब को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज, और

पिछले 5 वर्षों से मुफ्त राशन योजना जैसी योजनाएं गरीबों के लिए संजीवनी बनी हैं।

डबल इंजन की सरकार के सहयोग से बिहार विकास की ओर बढ़ रहा है।

युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

SHEOHAR News

उपस्थित अन्य गणमान्य:

इस संकल्प सभा में महामंत्री श्रवण कुमार, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंदर सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख बाबुलाल साह, बृजेश झा, शिवनाथ साह, श्रवण साह, अवनीश कुमार सिंह, राजकुमार साह, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम नंदन झा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभा के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनाव में भाजपा और एनडीए को पुनः विजयी बनाने का संकल्प लिया।

SHEOHAR News :- गोसाईपुर में 10 दिवसीय हनुमान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा ने किया उद्घाटन

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग