बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » बिहार » शिवहर » Sheohar News:- मिस्त्री की संदिग्ध मौत पर गरमाई सियासत, राजद नेता नवनीत झा ने एनडीए सरकार को घेरा

Sheohar News:- मिस्त्री की संदिग्ध मौत पर गरमाई सियासत, राजद नेता नवनीत झा ने एनडीए सरकार को घेरा

Sheohar News :- शिवहर जिले में मोटर गैरेज मिस्त्री रामेश्वर राय उर्फ दुआ मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने जिले में सनसनी फैला दी है। घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे राजद युवा नेता नवनीत झा ने राज्य सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार अपराध के दलदल में धंसता जा रहा है और एनडीए सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

राजद नेता नवनीत झा ने मुरारी चौक निवासी मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि एक मेहनती और सरल स्वभाव का मिस्त्री अगर रात में रहस्यमयी हालत में मृत पाया जाता है, तो यह प्रशासन और सरकार दोनों पर सवाल खड़े करता है।

बिहार अब नीतीश सरकार को नहीं झेल सकता” – नवनीत झा

राजद नेता ने कहा कि “अब बिहार को नीतीश कुमार की थकी हुई व्यवस्था नहीं, बल्कि तेजस्वी यादव जैसे युवा और दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता है, जो प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने की दिशा में गंभीरता से काम करे।”

वाराणसी: नगर निगम उपचारित घरेलू जल के पुनः उपयोग की योजना पर कर रहा कार्य, बैठक में बनी रूपरेखा

उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की, ताकि रामेश्वर राय को न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिवहर सहित बिहार के विभिन्न जिलों में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार केवल आंकड़ों की बाजीगरी में लगी हुई है।

लगातार हो रही हत्याओं से डरे हुए हैं लोग

राजद नेता ने हाल ही में शिवहर के माधोपुर गांव में हुई एक अन्य हत्या का भी उल्लेख किया, जिसमें बदमाशों ने एक युवक पर गोलियों से हमला कर दिया था। उन्होंने कहा कि “आम लोग अब घर से बाहर निकलते हुए डरते हैं। रोज़ नए आपराधिक मामलों से जनता दहशत में है।”

सख्त कार्रवाई की मांग

नवनीत झा ने जिला प्रशासन से मांग की कि रामेश्वर राय की संदिग्ध मौत की जांच गंभीरता से हो और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक अपराधियों पर सख्त और स्पष्ट कार्रवाई नहीं होती, तब तक जनता का सरकार पर से भरोसा उठता रहेगा।

SHEOHAR News :- शिवहर में मोटर गैरेज मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग