बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » बिहार » शिवहर » Sheohar News :- शिवहर के ट्रैक्टर मैकेनिक की हत्या पर राजद युवा नेता नवनीत झा ने जताया शोक, परिजनों से की मुलाकात

Sheohar News :- शिवहर के ट्रैक्टर मैकेनिक की हत्या पर राजद युवा नेता नवनीत झा ने जताया शोक, परिजनों से की मुलाकात

Sheohar News :- मोतिहारी जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजरिया गांव के पास गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाशों द्वारा एक ट्रैक्टर मैकेनिक सुभान मिस्त्री की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतक शिवहर जिले के डुमरी कटसरी गांव के निवासी थे और पिछले कई वर्षों से मधुबन में ट्रैक्टर मरम्मत का कार्य कर रहे थे।

शनिवार को राजद युवा नेता नवनीत कुमार झा तथा राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. नौशाद ने सुभान मिस्त्री के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

राजद युवा नेता नवनीत झा ने बताया कि घटना के समय सुभान मिस्त्री अपने बेटे के साथ बाइक पर गैराज बंद कर घर लौट रहे थे। इसी बीच अपाचे बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनका पीछा किया और लाही–लालगढ़ पथ पर स्थित बंजरिया गांव के समीप ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। सुभान को तीन गोलियां लगीं, जबकि उनका बेटा किसी तरह बाल-बाल बच गया।

घायल अवस्था में स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें तत्काल मधुबन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर की अनुपस्थिति के चलते समय पर इलाज नहीं मिल सका, जिससे उनकी मौत हो गई।

इस घटना से इलाके में गहरा आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब एक मेहनतकश मैकेनिक सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना कैसे की जा सकती है? स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

राजद नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को कठोर सजा मिले, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Air Crash Miracle: अहमदाबाद प्लेन हादसे में चमत्कार—241 की मौत, लेकिन मलबे से सुरक्षित मिली भगवद् गीता

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग