बड़ी खबर
Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला

Home » बिहार » शिवहर » Sheohar news :- कल 9 जून को बिहार सरकार के उधोग मंत्री नीतीश मिश्रा पहुंचेंगे शिवहर

Sheohar news :- कल 9 जून को बिहार सरकार के उधोग मंत्री नीतीश मिश्रा पहुंचेंगे शिवहर 

Sheohar news :- बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा 9 जून 2025 को कुशहर स्थित स्वप्निल बेवरेज ‘हेल्दी पानी’ इंडस्ट्रीज के का उद्घाटन एवं निरीक्षण करेंगे। जानकारी देते हुए शहर के हड्डी व नस विशेषज्ञ व स्वप्निल क्लिनिक के चिकित्सक व डायरेक्टर डॉक्टर मुकेश झा ने बताया है कि उनके आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर दी गई है, साथ ही जिलावासियों से आग्रह किया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एवं निमंत्रण देते हुए कहा है कि शिवहर की पावन धरती पर उधोग मंत्री का आगमन हो रहा है। इस ख़ास मौक़े पर आप लोग पहूंचकर कार्यक्रम को सुशोभित करें।

डॉ मुकेश कुमार झा ने बताया है कि स्वप्निल बेवरेज प्हेल्दी पानी का फैक्ट्री में तकरीबन 70 लोगों को रोजगार दिया गया है। पानी की सप्लाई शिवहर ते सहित अन्य जिलों में हो रही है। हेल्दी पानी सबको मिले इसी उद्देश्य को लेकर फैक्ट्री का स्थापना की गई है। डॉ मुकेश झा ने कहा है कि मिनरल वाटर कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है जो कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, मजबूत हड्डियों के विकास में सहायक होता है। मिनरल वाटर का नियमित सेवन हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने और मजबूत बनाने में योगदान दे सकता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर का खतरा कम हो सकता है। स्वप्निल बेवरेज के डायरेक्टर रूपा झा ने बताया है कि शुद्ध पानी पीने से शरीर को कई लाभ होते हैं, जैसे कि हानिकारक बैक्टीरिया और अशुद्धियों का खत्म होना, जलजनित बीमारियों का जोखिम कम होना, शरीर को हाइड्रेटेड रखना, और पाचन तंत्र का स्वस्थ रहना । शुद्ध पानी पाचन में सुधार करता है, जिससे अपच और कब्ज जैसी समस्याएं कम होती हैं। शुद्ध पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है, जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है, ऊर्जा का स्तर बढ़ता है,शुद्ध पानी टाइफाइड और डायरिया के जोखिम को कम करता है।

भाजपा नेता ने उद्घाटन समारोह में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने के लिए किया आग्रह वहीं भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बसंत कुमार सिंह ने बताया है कि शिवहर में पहली बार कुशहर में स्वपनील बेवरेज चालू होने जा रहा है। 9 जून शिवहर वासियों के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। इस स्वपनील बेवरेज का निदेशक रुपा झा तथा सह निदेशक शिवहर जिला के जाने-माने चिकित्सक डॉ मुकेश कुमार झा है। जिनके निदेशन में स्वपनील बेवरेज कुशहर में चालू होने जा रहा है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग