बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » विदेश » Colombia News :- कोलंबिया में राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Colombia News :- कोलंबिया में राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Colombia News :- कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक चुनावी रैली के दौरान राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे टर्बे पर जानलेवा हमला हुआ। 39 वर्षीय उरीबे को उस समय तीन गोलियां मारी गईं जब वे एक पार्क में उपस्थित भीड़ को संबोधित कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें दो बार सिर में और एक बार घुटने में गोली लगी है। हमले के बाद उन्हें तुरंत सैंटे फे क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

15 वर्षीय संदिग्ध गिरफ्तार

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक 15 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया है, जिसे हमले का मुख्य संदिग्ध बताया जा रहा है। इस हमले की तफ्तीश जारी है और सुरक्षा एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत था या इसके पीछे कोई राजनीतिक साजिश है।

पत्नी ने देश से की प्रार्थना की अपील

मिगुएल उरीबे की पत्नी मारिया क्लाउडिया तराज़ोना ने भावुक अपील करते हुए कहा,
“मिगुएल इस समय अपनी ज़िंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मैं पूरे देश से प्रार्थना की अपील करती हूं कि भगवान उनके डॉक्टरों को शक्ति और दिशा दे।”

Colombia News

राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया

उरीबे की पार्टी सेंट्रो डेमोक्रेटिको ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा,
“यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं है, बल्कि कोलंबिया में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।”

कोलंबिया के वामपंथी राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो की सरकार ने भी इस कृत्य की “स्पष्ट और कठोर शब्दों में निंदा” की और इसे “लोकतंत्र के खिलाफ हिंसा” करार दिया।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी गोलीबारी को “लोकतंत्र के लिए सीधा खतरा” बताया है।

उरीबे का राजनीतिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि

मिगुएल उरीबे टर्बे का संबंध कोलंबिया के एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से है। उनके पिता एक यूनियन लीडर और व्यवसायी थे, जबकि उनकी मां डायना टर्बे एक प्रसिद्ध पत्रकार थीं, जिनकी 1991 में मेडेलिन ड्रग्स कार्टेल द्वारा अपहरण के दौरान हत्या कर दी गई थी। उस समय देश में पाब्लो एस्कोबार का आतंक चरम पर था।

मिगुएल उरीबे ने हाल ही में अक्टूबर 2024 में 2025 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी।

Housefull 5:- बंपर ओपनिंग के बाद थिएटर में पहुंचे अक्षय कुमार, बोले कुछ ऐसा सब रह गए सरप्राइज़

Housefull 5 Trailor launched : अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की दमदार वापसी

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग