बड़ी खबर
Saharsa Contractor Shot :- सहरसा में सरकारी ठेकेदार को गोली मारकर किया घायल, अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में हमले का आरोप Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज Pralhad Joshi :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण

Home » बिहार » शिवहर » Sheohar News :- हिरम्मा थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सोशल मीडिया पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Sheohar News :- हिरम्मा थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सोशल मीडिया पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Sheohar News :- शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड अंतर्गत हिरम्मा थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक शिवहर के पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार सिन्हा एवं जिलाधिकारी श्री विवेक रंजन मैत्रेय के दिशा-निर्देशन में, हिरम्मा थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक के दौरान थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व बकरीद मनाया जाएगा, जिसे हमेशा की तरह शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि “पुलिस किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतेगी और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

http://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/noida-news-noida-again-increased-the-risk-of-corona-the-number-of-active-patients/

उन्होंने कहा, “शिवहर जिला गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है, जहाँ हर धर्म के पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाते हैं। बकरीद भी भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश देता है। समाज के हर नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करे।”

सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी

थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर कोई भी भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट न करें। पुलिस द्वारा गठित विशेष निगरानी टीम सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखेगी और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Sheohar News

सम्मेलन में उपस्थित गणमान्य लोग

शांति समिति की इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक में अटकोनी के सरपंच सह लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राकेश रमन उर्फ राजू वर्मा, पोझिया के मुखिया इफ्तेखार अहमद उर्फ गोरे, फ्रेंड्स ऑफ आनंद के प्रदेश महासचिव विमल किशोर सिंह, सहित क्षेत्र के अन्य प्रमुख नागरिक मौजूद थे। सभी ने क्षेत्र में सौहार्द बनाए रखने की अपील की और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Sheohar News :- नगर परिषद की बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम प्रस्ताव पारित

संपर्क सूत्र:

सुरक्षा संबंधित किसी भी जानकारी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या हेल्पलाइन नंबर पर दें।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग