बड़ी खबर
Suryakumar Yadav :- सूर्या का बड़ा धमाका! रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस के लिए इतिहास रचने वाले बने दूसरे बल्लेबाज़ Varanasi News :- राष्ट्रीय समता पार्टी में बड़ा बदलाव! अखिलेश कुमार सिंह को मिली उत्तर प्रदेश में अहम जिम्मेदारी Raghav Chaddha :- संसद में राघव चड्ढा को मिला बड़ा ‘पावर पोस्ट’, अब निभाएंगे बेहद अहम भूमिका Aishwarya Rai :- कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन का रॉयल अंदाज, 1500 घंटे की मेहनत से तैयार गाउन ने लूटी महफिल IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर का LSG के लिए डेब्यू, पंजाब किंग्स के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरे Varanasi News :- भीषण गर्मी में युवाओं की अनोखी पहल, राजातालाब में शुरू हुआ निःशुल्क प्याऊ, राहगीरों को मिल रही राहत

Home » बिहार » शिवहर » Sheohar News :- माहवारी स्वच्छता पर छात्राओं के लिए स्कूल में जागरूकता अभियान, जानें कार्यक्रम की खास बातें

Sheohar News :- माहवारी स्वच्छता पर छात्राओं के लिए स्कूल में जागरूकता अभियान, जानें कार्यक्रम की खास बातें

Sheohar News :- शिक्षिकाओं और छात्राओं ने मिलकर माहवारी स्वच्छता पर की चर्चा, चित्रों और गतिविधियों के माध्यम से फैलाई जागरूकता । विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पचड़ा लक्ष्मीपुर में किशोरी बालिकाओं के बीच माहवारी स्वच्छता एवं प्रबंधन को लेकर एक विशेष परिचर्चा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में कक्षा 7वीं से 12वीं तक की छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिकाओं — रामा देवी, नेहा तिवारी, वंदना कुमारी, मेनका भारती, मृदुला कुमारी, सुशीला कुमारी और ईशा कुमारी — द्वारा किया गया। उन्होंने श्यामपट्ट (ब्लैकबोर्ड) पर चित्रों की सहायता से माहवारी से जुड़े स्वच्छता उपायों और सावधानियों की जानकारी सरल भाषा में दी।

Sheohar News

Dipika Kakkar diagnosed cancer :- दीपिका कक्कड़ को हुआ कैंसर, बेटे की समझदारी ने छू लिया दिल

छात्राओं ने भी cardboard पर रचनात्मक चित्र बनाकर अपनी ओर से प्रस्तुति दी और एक-दूसरे को जागरूक किया। साथ ही विद्यालय में उपलब्ध सैनेटरी पैड और भस्मक (इन्सिनरेटर) के प्रयोग के तरीके को भी विस्तार से बताया गया।

Sheohar News

प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार सिंह ने इस मौके पर कहा कि समाज में माहवारी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना बेहद ज़रूरी है। छात्राओं को इसके लिए जागरूक किया गया कि वे न सिर्फ खुद जागरूक रहें, बल्कि समाज की अन्य लड़कियों और महिलाओं को भी इस विषय में शिक्षित करें।

कार्यक्रम के अंत में, बेहतरीन प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग