बड़ी खबर
Saharsa Contractor Shot :- सहरसा में सरकारी ठेकेदार को गोली मारकर किया घायल, अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में हमले का आरोप Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज Pralhad Joshi :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi News :- शीतलाष्टमी पर नमामि गंगे ने की माता शीतला की आरती, स्वच्छता का दिया संदेश

Varanasi News :- शीतलाष्टमी पर नमामि गंगे ने की माता शीतला की आरती, स्वच्छता का दिया संदेश

Varanasi News :- शीतलाष्टमी के पावन अवसर पर मंगलवार को सिद्धपीठ माता शीतला धाम में नमामि गंगे द्वारा भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर मां शीतला को भोग अर्पित कर समस्त रोगों के समूल नाश और बच्चों की दीर्घायु एवं आरोग्य जीवन की कामना की गई।

स्वच्छता का संदेश:

आरती से पहले और बाद में मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। श्रद्धालुओं को गंगा घाट और मंदिर परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। पूजा सामग्री विक्रेताओं से कूड़ेदान रखने की अपील की गई।

Apara Ekadashi 2025: अपरा एकादशी पर शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं, पूजा विधि, व्रत का महत्व और शुभ मुहूर्त

धार्मिक आस्था के साथ स्वच्छता का समन्वय:

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा, “मां शीतला को रोगों का नाश करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। उनके हाथों में कलश, सूप, झाड़ू और नीम की पत्तियाँ सफाई और आरोग्यता का प्रतीक हैं। माता हमें स्वच्छता की प्रेरणा देती हैं।”

उपस्थित गण:

इस आयोजन में मंदिर के महंत अविनाश पाण्डेय, मंदिर के आचार्य और पुजारीगण, नमामि गंगे कार्यकर्ता, और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Varanasi news :- वाराणसी में अनमोल इंडस्ट्रीज का भव्य डिस्ट्रीब्यूटर मीट – नए उत्पादों का अनावरण, साझेदारी और विकास की नई उड़ान

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग