बड़ी खबर
Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण Dharmendra Pradhan Resigns :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला Devshayani Ekadashi 2026: आज से शुरू होगा चातुर्मास, भगवान विष्णु को लगाएं ये 5 विशेष भोग, पढ़ें व्रत कथा Bettiah News :- रामनगर थाना परिसर में युवक ने काटी गर्दन की नस, हालत गंभीर; जीएमसीएच बेतिया रेफर Ramnagar Dowry Death :- रामनगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; अप्रैल में हुई थी शादी, बेड पर मिला शव Honda New Bikes :- होंडा का बड़ा धमाका! भारत में एक साथ लॉन्च होंगे 10 नए टू-व्हीलर, ADV160 से Rebel 300 तक शामिल

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी का आतंकवाद पर करारा वार, पाकिस्तान को मिला मुंहतोड़ जवाब”

ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी का आतंकवाद पर करारा वार, पाकिस्तान को मिला मुंहतोड़ जवाब”

ऑपरेशन सिंदूर:- पाकिस्तान ने हमारे स्कूलों-कॉलेजों, गुरुद्वारों, मंदिरों और आम नागरिकों के घरों को टारगेट किया, पाकिस्तान ने हमारे सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया, लेकिन इसी में वो खुद ही उजागर हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी के बाद राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय सेनाओं, खुफिया इकाइयों और वैज्ञानिकों को उनके साहसिक प्रयास और वीरता के लिए सराहना दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक बन गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सफलतापूर्वक अंजाम दिए जाने के बाद सोमवार रात देश को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी दी कि परमाणु हथियार की धमकियां अब भारत को नहीं रोक सकतीं। उन्होंने कहा कि जब भारत ने आतंकी ठिकानों को टारगेट करना शुरू किया तो पाकिस्तान घबरा गया। भारत के ड्रोन और मिसाइलों ने अत्यधिक सटीकता से हमले किए। पाकिस्तान की वायुसेना के उन ठिकानों को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया जिन पर उन्हें गर्व था। पहले तीन दिन में ही भारत ने इतना बड़ा नुक़सान पहुंचाया कि पाकिस्तान कल्पना भी नहीं कर सका। भारत की सख्त प्रतिक्रिया के बाद पाकिस्तान खुद को बचाने के रास्ते ढूंढ़ने लगा और हार मानने के बाद 10 मई की दोपहर पाकिस्तानी सेना ने भारत के डीजीएमओ से संपर्क किया। प्रधानमंत्री के संबोधन की 10 अहम बातें…

1. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते कुछ दिनों में हमने देश की शक्ति और संयम दोनों को देखा है। सबसे पहले, मैं भारतीय सेनाओं, सुरक्षाबलों, हमारी खुफिया एजेंसियों और वैज्ञानिकों को पूरे देश की ओर से सलाम करता हूं। हमारे बहादुर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के उद्देश्य को हासिल करने में अतुलनीय साहस का परिचय दिया। मैं उनकी बहादुरी और शौर्य को देश की हर मां, बहन और बेटी को समर्पित करता हूं। यह सिर्फ एक ऑपरेशन नहीं, बल्कि देश की कोटि-कोटि जनता की भावनाओं का प्रतीक है। यह न्याय की एक अटूट प्रतिज्ञा है, जिसे 6 मई की रात और 7 मई की सुबह पूरी दुनिया ने साकार होते देखा।

2. पीएम मोदी ने कहा कि आतंक का यह चेहरा बेहद क्रूर और वीभत्स था। यह देश की सांप्रदायिक एकता को तोड़ने की कोशिश थी। यह मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक था। देश के हर नागरिक, समाज, वर्ग और राजनीतिक संगठन ने एक स्वर में आतंक के विरुद्ध निर्णायक कदम की मांग की। हमने सेनाओं को पूरी आज़ादी दी कि वे आतंकियों को खत्म करें। अब हर आतंकी जानता है कि भारत की बेटियों के माथे से सिंदूर मिटाने की कीमत बहुत बड़ी होती है।

3. ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि यह देश के लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है। यह न्याय और जवाबदेही का प्रतीक है। भारतीय सेनाओं ने आतंक के ठिकानों और उनके प्रशिक्षण केंद्रों को बिल्कुल सटीकता से निशाना बनाया। आतंकियों को कभी यह अंदेशा नहीं था कि भारत इतना बड़ा कदम उठा सकता है। जब देश एकजुट होता है तो असंभव को संभव बना देता है।

4. जब भारत के ड्रोन और मिसाइलों ने पाकिस्तान में आतंक के अड्डों पर प्रहार किए, तो आतंकी संगठनों की इमारतें ही नहीं, उनका हौसला भी चकनाचूर हो गया। बहावलपुर और मुरीदके जैसे केंद्र, जो वैश्विक आतंकवाद के गढ़ माने जाते थे, उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। दुनिया के तमाम बड़े आतंकी हमलों के सूत्र कहीं न कहीं इन्हीं जगहों से जुड़े थे।

5. भारत के हमलों में सौ से अधिक खतरनाक आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया। ऐसे कई आतंकी जो वर्षों से खुलेआम पाकिस्तान में भारत के खिलाफ साजिश रच रहे थे, उन्हें समाप्त कर दिया गया। भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया और उल्टा भारत पर हमला करने की मूर्खता कर बैठा।

Mirzapur news:- आजादी के अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मार्ग का बोर्ड तोड़ा

6. पाकिस्तान ने हमारे स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और आम लोगों के घरों को टारगेट किया। उन्होंने हमारे सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया, लेकिन वह खुद ही पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो गया। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही खत्म कर दिया।

7. भारत ने अपनी कार्रवाई में पहले तीन ही दिनों में पाकिस्तान को इतना नुकसान पहुंचाया कि वह हिल गया। आतंक के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बड़े पैमाने पर तबाह कर दिया गया। पाकिस्तान के आतंकी अड्डे खंडहर में बदल दिए गए।

8. पाकिस्तान ने जब 10 मई को संपर्क किया और कहा कि वह आगे कोई आतंकी या सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा, तभी भारत ने अपनी जवाबी कार्रवाई अस्थायी रूप से रोकी है। आगे पाकिस्तान का हर कदम इसी आधार पर जांचा जाएगा कि वह क्या नीति अपनाता है।

9. हमारी वायुसेना, नौसेना, बीएसएफ और सभी सुरक्षाबल सतर्क हैं। अब ऑपरेशन सिंदूर भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति है। यह एक नई मिसाल और मानदंड बन चुका है। अब भारत किसी आतंकी हमले का जवाब अपने समय और अपने तरीके से देगा।

10. भारत अब न्यूक्लियर धमकियों से डरने वाला नहीं। भारत अब उन सभी ठिकानों को निशाना बनाएगा जो इस ब्लैकमेल के पीछे हैं। हम आतंक को पालने वाली सरकारों और आतंकियों को अलग-अलग नहीं मानेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान यह भी उजागर हुआ कि पाकिस्तानी सेना किस तरह मारे गए आतंकियों को अंतिम विदाई देने पहुंची, जो यह साबित करता है कि पाकिस्तान राज्य प्रायोजित आतंकवाद को बढ़ावा देता है।

भारत की सेनाओं ने हर मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन किया है — चाहे रेगिस्तान हो या पर्वतीय क्षेत्र। मेड इन इंडिया हथियारों ने खुद को साबित कर दिया है। 21वीं सदी की लड़ाइयों में स्वदेशी उपकरणों का समय आ गया है। हम सभी को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहना होगा, यही सबसे बड़ी विजय होगी। यह युग युद्ध का नहीं, और आतंकवाद का भी नहीं है। भारत आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति पर कायम रहेगा। पाकिस्तान को आतंकी पोषण की यह नीति एक दिन खुद ही तबाह कर देगी।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग