बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » अपराध » Murder case Khajuraho:- बीमार बेटे ने ली पिता की जान, कहा मुझे खून पीना है

Murder case Khajuraho:- बीमार बेटे ने ली पिता की जान, कहा मुझे खून पीना है

Murder case Khajuraho:- मध्य प्रदेश के खजुराहो जिले के भरवा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मानसिक रूप से बीमार बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। हनुमान मंदिर में रखी गदा से बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

गदा से किया हमला, चचेरा भाई भी हुआ घायल

सोमवार की सुबह करीब 5:30 बजे आरोपी रामपाल हनुमान मंदिर से गदा लेकर आया और उसने अपने पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यही नहीं, आरोपी ने अपने चचेरे भाई पर भी हमला किया, जिसे गंभीर चोटें आईं और जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

वीडियो में आरोपी खून पीने की बात कर रहा है

इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी के हाथ बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह अपने पिता के खून को पीने की बात करता दिख रहा है। मौके पर डायल 100 की टीम और कुछ ग्रामीण भी नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

खजुराहो एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। मृतक के परिजन सुरेंद्र पाल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।

इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई

इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग सदमे में हैं और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

शिक्षामित्र का निधन :- शिक्षामित्र राजेश कुमार चौबे के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर
Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग