बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- मिर्जापुर में गठबंधन की गांठ में उलझा भाजपा जिलाध्यक्ष का पद

Mirzapur news :- मिर्जापुर में गठबंधन की गांठ में उलझा भाजपा जिलाध्यक्ष का पद

मिर्जापुर से ब्यूरो चीफ तारा त्रिपाठी की स्पेशल रिपोर्ट

Mirzapur news :- प्रदेश में भले ही तमाम भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा होगी, लेकिन जिले के नये अध्यक्ष के नाम को होल्ड कर दिया गया है। लिहाजा वर्तमान अध्यक्ष बृज भूषण का कार्य काल बढ़ गया है। यह दिन, महीना या कितने साल होगा यह तो संगठन जाने।

नये अध्यक्ष के नाम को लेकर चल रहे कयासों पर विराम लग गया। नये अध्यक्ष की ताजपोशी अगले चरण में होने की संभावना है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की कर्मभूमि और कैबिनेट मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह की जन्मभूमि को पार्टी के नये जिलाध्यक्ष का अभी और इंतजार करना होगा। जिले में गठबन्धन के चलते अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल केंद्रीय मंत्री हैं, उनके पति आशीष पटेल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

बढ़ गया अनुप्रिया पटेल के चहेते बृजभूषण का कार्यकाल

कार्यकर्ताओं में मायूसी

छानबे सुरक्षित सीट पर इसी दल की रिंकी कोल विधायक हैं। विधायक रत्नाकर मिश्र, सुचिस्मिता मौर्य, रमाशंकर सिंह पटेल, अनुराग सिंह, एमएलसी विनीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया नगर निगम की चारों सीट पर भाजपा विराजमान है। भाजपा ने जिसे चुनावी रण में उतारा उसे जनता ने खुलकर जिताया। जब जिले को नया अध्यक्ष देने की पारी आयी तो उसे होल्ड कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि अध्यक्ष बनने की होड़ में कई लोग शामिल है। कुछ लोगों की दौड़ लखनऊ से लेकर दिल्ली तक लग रही हैं। किसी भी प्रकार जुगत बैठाया जा रहा है। जबकि सेवा के दम पर तमाम लोगों को संगठन पर भरोसा है। चर्चा हैं कि जिले में कई दावेदारों का नाम नेताओं के द्वारा बढ़ाये जाने से संगठन उहापोह में हैं। लिहाजा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा को रोक दिया गया है। एक नाम पर चर्चा के बाद अगले चरण में नये जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की संभावना है। एक बार कार्यवाहक और दो बार अध्यक्ष रहे बृज भूषण की विदाई पद से तय मानी जा रही हैं।

इसके पूर्व ऐसे नाम के मंथन जारी है जिसे भाजपा और अपना दल एस को स्वीकार हो। 2019 में बालेंदुमणि की विदाई कर कार्यवाहक के रूप में बृजभूषण को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। चर्चा आज भी होती हैं कि अपना दल की नेत्री अनुप्रिया पटेल के कहने पर भाजपा का जिलाध्यक्ष बदल दिया गया था।

Mahakumbh 2025 :- इंटरनेशनल मीडिया ने की महाकुंभ की तारीफ : योगी आदित्यनाथ
Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग