बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » उत्तर प्रदेश » मथुरा » Premanand Maharaj padyatra start :- प्रेमानंद महाराज के दर्शन से छलके भक्तों के आंसू, विरोध करने वालों ने भी किया स्वागत

Premanand Maharaj padyatra start :- प्रेमानंद महाराज के दर्शन से छलके भक्तों के आंसू, विरोध करने वालों ने भी किया स्वागत

Premanand Maharaj padyatra start :- प्रेमानंद महाराज के भक्तों के लिए अच्छी खबर है कि अब एक बार उनकी पदयात्रा फिर से शुरू हो गई है। जिन लोगों को नहीं पता कि आखिर पदयात्रा रोकी क्यों गई थी और अब कैसे शुरू हो गई वो सारी जानकारी विस्तार से जान लें।

14 दिन बाद फिर शुरू हुई पदयात्रा

मथुरा के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि में निकलने वाली पदयात्रा पुनः आरंभ हो गई है। सोमवार सुबह यात्रा मार्ग के निवासियों ने उनसे भेंट कर यात्रा दोबारा शुरू करने का आग्रह किया। इस पर महाराज ने रात्रि 2 बजे अपने निवास स्थान से निकलकर पुनः यात्रा प्रारंभ करने की घोषणा कर दी।

विरोध के कारण रोकी गई थी यात्रा

श्री कृष्ण शरणम् स्थित अपने निवास स्थान से रात्रि 2 बजे राधा केली कुंज जाने वाले प्रेमानंद महाराज ने एनआरआई ग्रीन सोसाइटी के विरोध के चलते अपनी यात्रा रोक दी थी। बाद में उन्होंने मार्ग परिवर्तन कर कार के माध्यम से रमणरेती पुलिस चौकी होते हुए जाने का निर्णय लिया था।

सोसाइटी के अध्यक्ष ने जताया खेद

रविवार को एनआरआई ग्रीन सोसाइटी के अध्यक्ष आशू शर्मा ने प्रेमानंद महाराज से मिलकर माफी मांगी और यात्रा को पुनः उसी मार्ग से आरंभ करने की प्रार्थना की। सोमवार को भी कई श्रद्धालु संत से मिले और उनसे यात्रा को पुनः जारी करने की विनती की। इसके बाद प्रेमानंद महाराज ने भक्तों को भरोसा दिलाया और घोषणा की कि वे सोमवार रात्रि 2 बजे अपने निवास से निकलकर अस्पताल मार्ग से होते हुए आश्रम तक पैदल यात्रा करेंगे।

Premanand Maharaj:– प्रेमानंद महाराज ने बताया चेहरे पर ग्लो लाने का नेचुरल तरीका, गायब हो जाएंगी झुर्रियां, कुछ ही दिनों में चेहरा जायेगा निखर

रात्रि 2 बजे निकले महाराज, भक्त हुए भावुक

जैसे ही 14 दिन बाद प्रेमानंद महाराज सोमवार रात्रि 2 बजे श्री कृष्ण शरणम् सोसाइटी से बाहर निकले, उनके भक्तों में उत्साह की लहर दौड़ गई। भक्तों ने रंगोली बनाकर उनका स्वागत किया और जोरदार जयकारे लगाए। इस दौरान कई श्रद्धालु भावुक नजर आए।

Chief Election Commissioner :- ज्ञानेश कुमार बने नए मुख्य चुनाव आयुक्त: नियुक्ति पर उठा विवाद

व्यापारियों में खुशी की लहर

पदयात्रा के पुनः प्रारंभ होने से स्थानीय दुकानदारों में भी हर्ष का माहौल देखा गया। व्यापारियों ने बताया कि यात्रा स्थगित होने से उनके व्यवसाय पर प्रभाव पड़ा था, लेकिन अब यात्रा पुनः शुरू होने से रोजगार में वृद्धि होगी।

विरोध करने वालों ने भी किया स्वागत

जब संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा एनआरआई ग्रीन सोसाइटी के बाहर पहुंची, तो वहां भी लोगों ने रंगोली बनाकर और राधा नाम के जयकारे लगाकर उनका अभिनंदन किया। यह वही सोसाइटी थी, जिसने महाराज की रात्रिकालीन यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी का विरोध किया था।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग