बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » उत्तर प्रदेश » सोनभद्र » Sonbhadra News :- पावर एंजल सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता कार्यशाला का समापन

Sonbhadra News :- पावर एंजल सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता कार्यशाला का समापन

Sonbhadra news :- [रिपोर्टर रामेश्वर सोनी] जनपद सोनभद्र के विकास क्षेत्र घोरावल स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में दो दिवसीय पावर एंजल सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह कार्यशाला विशेष रूप से स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के तहत आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मीना मंच, आत्मरक्षा कौशल और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से छात्राओं के सशक्तिकरण को प्रोत्साहन देना था।

Elon Musk :- एलन मस्क को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन – अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में योगदान

इस कार्यशाला में विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की मीना सुगमकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का संचालन राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रवीण द्विवेदी और प्रियंका श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रगति के पंख आधा फुल कॉमिक सीरीज, अरमान मॉड्यूल, सेल्फ डिफेंस और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मीना मंच का गठन और आत्मरक्षा क्लब

प्रशिक्षण में मीना मंच के गठन और आत्मरक्षा क्लब के संचालन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। सुगमकर्ताओं को अपने-अपने विद्यालयों में इन गतिविधियों को लागू करने और छात्राओं को सशक्त बनाने हेतु प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के उपरांत यह अपेक्षा की गई कि सभी सुगमकर्ता अपने विद्यालयों में बच्चों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रमाण पत्र वितरण और मॉनिटरिंग

कार्यशाला के समापन पर जनपद SRG संजय मिश्रा और विनोद कुमार के द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग सीमेट प्रयागराज के द्वारा की गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व और दिशा-निर्देश

यह प्रशिक्षण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय के दिशा-निर्देश और खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह व जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अवधेश भारती के नेतृत्व में संचालित हुआ।

इस दो दिवसीय कार्यशाला ने न केवल मीना सुगमकर्ताओं को प्रशिक्षित किया बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करने में सहायक बनाया। इस पहल से निश्चित रूप से बालिकाओं के सशक्तिकरण में नई दिशा मिलेगी।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग