बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi news :- पिकअप सवार बदमाशों ने बोलेरो व स्विफ्ट डिजायर सवारों पर की फायरिंग, मची अफरा-तफरी

Varanasi news :- पिकअप सवार बदमाशों ने बोलेरो व स्विफ्ट डिजायर सवारों पर की फायरिंग, मची अफरा-तफरी

Varanasi news :- [रिपोर्टर अजय कुमार गुप्ता] राजातालाब थाना क्षेत्र के महगांव चंदापुर मोड पर देर रात लगभग बारह बजे पिकअप सवार बदमाशों ने बोलेरो व स्विफ्ट डिजायर कार सवारों को रोक कर फायरिंग की फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी।बोलेरो व स्विफ्ट कार में गोली लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजातालाब थाना क्षेत्र के महगाव से रात लगभग बारह बजे एक शादी समारोह से अभिनंदन पटेल निवासी जलालीपट्टी थाना मडुवाड़ीह वापस वापस आ रहे थे।

Mirzapur news :- जिला पंचायत भवन में चयनित अभ्यर्थियों को वितरण किया गया नियुक्ति-पत्र

रात लगभग बारह बजे महगांव चंदापुर मोड़ पर पिकअप पर सवार बदमाशों ने गाड़ी को रोक कर फायरिंग किया और फायरिंग करते हुए बदमाश भाग गए।घटना की सूचना पाकर घटनास्थल में पहुंची पुलिस जांच में जुटी। इस बारे में बात करने पर एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रात बारह बजे सूचना मिली कि बोलेरो व स्विफ्ट कार सवारों के ऊपर फायरिंग हुई है और अभिनंदन पटेल निवासी जलालीपट्टी थाना मंडुवाड़ीह महगाव से एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे और फायरिंग की बात बता रहे हैं और बताया कि हम महंगाव गांव से एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे कि महगांव चंदापुर के पास पिकअप गाड़ी लगाकर बदमाशों ने हमारी गाड़ी रोकी और उसे पर फायरिंग कर दिए और फायरिंग करते हुए बदमाश भाग गए उसके बाद हम लोगों ने घटना की सूचना राजातालाब पुलिस को दिया।

अभिनंदन पटेल लगभग एक वर्ष पूर्व हुई जलालीपट्टी निवासी सोनू यादव की हत्या में नामजद आरोपी के परिवार का ही है और सोनू यादव की हत्या में आधा दर्जन नामजद आरोपियों में चार की जमानत हुई है और इस आरोपियों के परिवार का हीं अभिनंदन पटेल है।उसने महगाव निवासी तीन लोगों के खिलाफ नामजत तहरीर दिया है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच किया जा रहा है।

Varanasi news

राजातालाब पुलिस ने गाड़ी को हिरासत में लेकर जांच कर रही है और जलालीपट्टी मंडुवाडीह में रहने वाले गोलू यादव के भाई रामबली यादव को पुलिस हिरासत में लेकर जाँच पड़ताल कर रही है लेकिन राजातालाब पुलिस इस मामले में कुछ बताने से कतरा रही है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग