बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » विदेश » New Zealand Maori Bill Protest :- न्यूजीलैंड में विवादित माओरी बिल प्रस्ताव के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग

New Zealand Maori Bill Protest :- न्यूजीलैंड में विवादित माओरी बिल प्रस्ताव के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग

New Zealand Maori Bill Protest :- न्यूजीलैंड में एक विवादित माओरी बिल प्रस्ताव के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। यह प्रदर्शन सरकार द्वारा प्रस्तावित बिल के खिलाफ विरोध की आवाज को मजबूत करने के लिए किया गया है न्यूजीलैंड की सबसे युवा माओरी सांसद हाना रावहिती ने संसद में पारंपरिक माओरी हाका डांस किया और विधेयक की कॉपी को फाड़ दिया। इस प्रदर्शन के बाद संसद का सत्र स्थगित कर दिया गया।



1840 की वेटांगी संधि में निर्धारित सिद्धांतों के तह माओरी जनजातियों को ब्रिटिश सरकार को शासन सौंपने के बदले में अपनी भूमि को बनाए रखने और अपने हितों की रक्षा करने के व्यापक अधिकारों का वादा किया गया था। लेकिन नए बिल में इन अधिकारों को कम करने की कोशिश की जा रही है।


यह भी पढ़ें :- Mohammed Afiq death :- इसराइली हमले में हिजबुल्लाह के मीडिया प्रमुख मोहम्मद अफीक की हुई मौत


प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि सरकार इस विवादित बिल को वापस ले और माओरी जनजातियों के अधिकारों की रक्षा करे। उन्होंने सरकार के इस कदम को माओरी समुदाय के खिलाफ हमला बताया है ।

न्यूजीलैंड में माओरी समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका

न्यूजीलैंड में माओरी समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनके अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन सरकार के इस कदम से माओरी समुदाय में आक्रोश फैल गया है इस प्रदर्शन से यह स्पष्ट होता है कि न्यूजीलैंड में माओरी समुदाय अपने अधिकारों की लड़ाई में पीछे नहीं हटेगा। सरकार को इस मामले में समझदारी से काम लेना होगा और माओरी समुदाय के अधिकारों की रक्षा करनी होगी।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग