बड़ी खबर
Saharsa Contractor Shot :- सहरसा में सरकारी ठेकेदार को गोली मारकर किया घायल, अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में हमले का आरोप Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज Pralhad Joshi :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi news :- एलिम्को ने दिव्यांगो और वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण हेतु आराजी लाइन ब्लॉक पर लगाया परीक्षण शिविर

Varanasi news :- एलिम्को ने दिव्यांगो और वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण हेतु आराजी लाइन ब्लॉक पर लगाया परीक्षण शिविर

Varanasi news :- [रिपोर्टर अजय कुमार गुप्ता] आराजी लाइन विकास खंड मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित आईडीबीआई बैंक के सीएसआर योजनांतर्गत व एलिम्को के समन्वय से दिव्यांगो व वरिष्ठजनो का परीक्षण व उपकरण पंजीकरण शिविर का भव्य आयोजन किया गया।शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों दिव्यांगों और वरिष्ठ जनो का मेडिकल जांच व उपकरण के लिए पंजीकृत किया गया।



एलिम्को की डा ध्यानिका सिंह ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा के तहत अशक्तो के सशक्तीकरण के लिए सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के एडिप योजना और वयोश्री के तहत विशेष उपकरण वितरण हेतु शिविर का आयोजन किया।डा ध्यानिका सिंह ने बताया कि एलिम्को दिव्यांग जनों और वरिष्ठ जनो को सहायक उपकरण का निर्यात करती है।


यह भी पढ़ें:- Varanasi news :- प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में गंगापुर परिसर में विविध आयोजन 


संगठन द्वारा अशक्तता से ग्रसित लोगों को पंजीकृत कर उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। डा श्रीओम सिंह आडियोलाजिस्ट ने बताया कि पूर्व से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड के साथ आए लाभार्थियों का पंजीकरण किया जा रहा है।उन्हें एक माह के अंदर उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

एलिम्को के चिकित्सको ने दिव्यांगों और वरिष्ठ जनो का परीक्षण भी किया।शिविर से मिली जानकारी के मुताबिक सैकड़ों लाभार्थियों को उपकरण के लिए पंजीकृत किया गया।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग