बड़ी खबर
Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण Dharmendra Pradhan Resigns :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला Devshayani Ekadashi 2026: आज से शुरू होगा चातुर्मास, भगवान विष्णु को लगाएं ये 5 विशेष भोग, पढ़ें व्रत कथा Bettiah News :- रामनगर थाना परिसर में युवक ने काटी गर्दन की नस, हालत गंभीर; जीएमसीएच बेतिया रेफर Ramnagar Dowry Death :- रामनगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; अप्रैल में हुई थी शादी, बेड पर मिला शव

Home » उत्तर प्रदेश » सोनभद्र » Sonbhadra news :- कार्तिक पूर्णिमा के दिन तालाब में स्नान करने पहुंची बालिका का मिला शव

Sonbhadra news :- कार्तिक पूर्णिमा के दिन तालाब में स्नान करने पहुंची बालिका का मिला शव

Sonbhadra news :- [रिपोर्टर रामेश्वर सोनी]थाना शाहगंज क्षेत्र के कस्बे में पुलिस चौकी के पीछे स्थित अमउड़ तालाब में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने गई एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दीपा (15 वर्ष), पुत्री ओमप्रकाश, निवासी शाहगंज, ने परिजनों के मना करने के बावजूद स्नान के लिए तालाब का रुख किया। स्नान के दौरान अचानक पैर फिसलने से दीपा गहरे पानी में चली गई और तालाब की मिट्टी में फंस गई।

सुबह करीब 8 बजे परिजनों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने खोजबीन शुरू की। पास में स्नान कर रही लड़कियों ने बताया कि दीपा गहरे पानी में डूब गई है। आनन-फानन में दीपा को तालाब से बाहर निकाला गया और तुरंत निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


यह भी पढ़ें :- Unnao news : डी.वी.डी.टी इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर हर्षोल्लास से प्रतियोगिताओं का आयोजन


पुलिस प्रशासन ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, दीपा राजकीय कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा थी, और उसके पिता ओमप्रकाश मजदूरी करने के लिए बाहर कार्यरत हैं। घटना की सूचना देने पर चौकी इंचार्ज ने बताया कि वह गुरुवार से छुट्टी पर हैं, वहीं थाना अध्यक्ष वंदना सिंह के सरकारी नंबर पर फोन नहीं उठा।इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग