बड़ी खबर
Suryakumar Yadav :- सूर्या का बड़ा धमाका! रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस के लिए इतिहास रचने वाले बने दूसरे बल्लेबाज़ Varanasi News :- राष्ट्रीय समता पार्टी में बड़ा बदलाव! अखिलेश कुमार सिंह को मिली उत्तर प्रदेश में अहम जिम्मेदारी Raghav Chaddha :- संसद में राघव चड्ढा को मिला बड़ा ‘पावर पोस्ट’, अब निभाएंगे बेहद अहम भूमिका Aishwarya Rai :- कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन का रॉयल अंदाज, 1500 घंटे की मेहनत से तैयार गाउन ने लूटी महफिल IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर का LSG के लिए डेब्यू, पंजाब किंग्स के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरे Varanasi News :- भीषण गर्मी में युवाओं की अनोखी पहल, राजातालाब में शुरू हुआ निःशुल्क प्याऊ, राहगीरों को मिल रही राहत

Home » उत्तर प्रदेश » कानपुर » Kanpur news:- कानपुर में कल से क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी की शुरुआत, देशभर के कारीगर दिखाएंगे हुनर

Kanpur news:- कानपुर में कल से क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी की शुरुआत, देशभर के कारीगर दिखाएंगे हुनर

Kanpur news:- कल से कानपुर में क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी की भव्य शुरुआत होने जा रही है, जिसमें देशभर के कारीगर अपने बेहतरीन हस्तशिल्प और कला का प्रदर्शन करेंगे। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। प्रदर्शनी का उद्देश्य भारतीय कला, शिल्प और स्थानीय कारीगरों को मंच देना है ताकि उनकी कला को नई पहचान और बढ़ावा मिल सके। लाजपत भवन में शुरु होने जा रही इस एग्जिबिशन में देशभर से कारीगर हिस्सा लेंगे। 12 नवंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी को ग्रामश्री और क्राफ्टरूट्स के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।



ग्रामश्री की स्थापना 1995 में गुजरात की प्रथम महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल और प्रसिद्ध सामाजिक उद्यमी अनारबेन पटेल द्वारा की गई थी। यह संगठन गुजरात के ग्रामीण और शहरी वंचित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायता करता है, जिसमें विभिन्न कौशल, जैसे हस्तशिल्प, पाककला, ड्राइविंग, और नर्सिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है। पिछले 25 वर्षों में ग्रामश्री ने 75,000 से अधिक महिलाओं को उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए सशक्त बनाया है।

Political news:- बंटेंगे तो सिलेंडर 1200 और अगर एक होंगे तो सिलेंडर 400 में मिलेगा;.. जारी हुआ सपा-कांग्रेस का एकजुट वाला पोस्टर

क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों से आए कारीगर अपने हाथों से बनाए उत्पाद, जैसे कपड़े, ज्वेलरी, होम डेकोर आइटम, मिट्टी के बर्तन, पारंपरिक खिलौने और हस्तनिर्मित सामान प्रस्तुत करेंगे। इस प्रदर्शनी में दर्शकों को भारतीय संस्कृति और कला की विविधता देखने को मिलेगी।

इस आयोजन का उद्देश्य न केवल स्थानीय कारीगरों की कला को मंच देना है, बल्कि उन्हें व्यावसायिक अवसर और ग्राहकों से सीधा संवाद का मौका भी देना है। प्रदर्शनी में बच्चों के लिए भी कई आकर्षण होंगे, जिससे यह एक पारिवारिक आयोजन बनेगा। आयोजकों को उम्मीद है कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से कारीगरों को अच्छे व्यापारिक अवसर मिलेंगे और लोग भारतीय कला और शिल्प का समर्थन करेंगे।

क्राफ्ट रूट्स की प्रमुख गतिविधियां

कारीगरों की कला और सांस्कृतिक प्रथाओं का दस्तावेजीकरण, जिससे उनके हुनर को पहचान और समझ मिले। विभिन्न विपणन चैनलों के माध्यम से उत्पादों को बढ़ावा देकर कारीगरों के आजीविका में सुधार। कारीगरों को नए डिज़ाइनों और तकनीकों का प्रशिक्षण देना। शैक्षिक कार्यक्रमों द्वारा कारीगरों के कौशल में वृद्धि और भारतीय कला की जानकारी देना। सामाजिक सहायता के तहत कारीगर समुदायों को आवश्यक समर्थन प्रदान करना।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/political-news-if-divided-then-cylinder-will-be-1200-and-if-united-then-cylinder-will-be-available-in-400-sp-congress-united-poster-released/

प्रदर्शनी के लाभ

क्राफ्ट रूट्स प्रदर्शनी कारीगरों को नई पहचान और स्थिर रोजगार के अवसर प्रदान करती है। साथ ही यह पर्यावरण अनुकूल उत्पादन प्रक्रियाओं को बढ़ावा देती है। इन प्रदर्शनों से न केवल महिला सशक्तिकरण होता है बल्कि भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का भी संरक्षण होता है। ग्रामश्री और क्राफ्ट रूट्स अपने उद्देश्य और मिशन के साथ भारत की सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग