बड़ी खबर
Sreelekha Mitra :- NEET आंदोलन के पोस्टर विवाद में बढ़ीं अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा की मुश्किलें, शिकायतों के बीच WhatsApp स्टेटस से फिर छिड़ी बहस S27 Ultra :- Samsung Galaxy S27 Pro और S27 Ultra की बैटरी डिटेल्स लीक, मिल सकती है अब तक की सबसे बड़ी क्षमता Ajit Agarkar :- बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर शिक्षा क्षेत्र में रखेंगे कदम, पत्नी संग शुरू करेंगे नया प्री-स्कूल Varanasi news :- सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का 44वाँ दीक्षान्त महोत्सव 29 जुलाई को, 11,958 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियाँ, 51 स्वर्ण पदकों से होगा सम्मान Ayushmaan Sethi :- बाली में मंगेतर संग मंदिर पहुंचे आयुष्मान सेठी, शुद्धिकरण अनुष्ठान के बाद 13 पवित्र फव्वारों के नीचे मांगा आशीर्वाद E20 Fuel Policy :- डीपफेक और आपत्तिजनक पोस्ट पर सख्त हुए नितिन गडकरी, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- घर से लकड़ी लेने गई थी महिला, 2 दिन बाद मिला शव

Mirzapur news :- घर से लकड़ी लेने गई थी महिला, 2 दिन बाद मिला शव

Mirzapur news :- [रिपोर्टर तारा त्रिपाठी मिर्जापुर] ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में गुरुवार की शाम दो दिन से लापता 58 वर्षीया महिला का शव खैरहिया जंगल में मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई। मड़वा धनावल गांव निवासी राम गोविंद मौर्य उर्फ गोदमनि की 58 वर्षीया पत्नी छोटकी मौर्या मंगलवार सुबह दस बजे के करीब घर से सूखी लकड़ियां लेने के लिए पास के खैरहिया जंगल की ओर गई थी। शाम तक घर नही लौटने पर पति रामगोविन्द ने काफी खोजबीन की लेकिन दो दिन तक पत्नी का कहीं अता-पता नही चला। गुरुवार को जंगल में मवेशियों को चराने के लिए गए चरवाहों ने छोटकी मौर्या का शव देखकर हैरान रह गए।

चरवाहों ने गांव में आकर महिला के पति को घटना की सूचना दी। चरवाहों के साथ शाम को रामगोविन्द खैरहिया जंगल पहुंचा जहां पत्नी को मृत अवस्था में देखकर रोने बिलखने लगा। ग्राम प्रधान रमेश सिंह की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अरविंद सरोज एस आई भरत राय, अवधेश कुमार सिंह,हेड कांस्टेबल मूलचंद वर्मा खैरहिया जंगल पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच की। थानाध्यक्ष ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका छोटकी राम गोविंद की दूसरी पत्नी थी।

रामगोविन्द की पहली पत्नी की बीस वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है।मृतका निःसंतान थी। दोनों पत्नी से कोई संतान नही होने पर रामगोविन्द अपने बड़े भाई के पुत्र संतोष मौर्य को गोद लिया था। घर में संतोष की पत्नी बुधनी देवी मृतका और उसके पति की देखभाल करती थी। संतोष रोजगार की तलाश में मुंबई गया है। महिला के पति और ग्रामीणों ने महिला को किसी जहरीले जंतु के काटने की आशंका जताई है।थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि महिला जंगल में सूखी लकड़ियां बीनने गई थी संभवतः किसी जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Read more news at :- suryodayasamachar.in

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग