बड़ी खबर
Priya Bapat :- ‘किसिंग सीन ने किया असहज’ : अभिनेत्री प्रिया बापट ने साझा किया शुरुआती करियर का अनुभव, सेट पर हुई थीं परेशान Dharmendra Pradhan :- जंतर-मंतर से उठी बर्खास्तगी की मांग! शिक्षा मंत्री पर बढ़ा दबाव, आंदोलन तेज करने की चेतावनी” Rishabh Pant :- टेस्ट टीम में ऋषभ पंत की भूमिका पर उठे सवाल, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने चयनकर्ताओं के फैसले पर जताई नाराजगी KS Bharat Retirement :- 7 टेस्ट मैचों के बाद खत्म हुआ अंतरराष्ट्रीय सफर, केएस भरत ने क्रिकेट को कहा अलविदा Pakistan :- भारत की सराहना के बाद पाकिस्तान पर भी बोले पुतिन, वैश्विक मंच पर दिया बड़ा संदेश Maa behen :- माधुरी दीक्षित की फिल्म के लिए फैन का अनोखा जश्न, किसानों को बांटे 400 फलदार पौधे

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi News :- कार डंपर से टकराई, पति-पत्नी समेत 4 की मौत -दर्शन कर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा….

Varanasi News :- कार डंपर से टकराई, पति-पत्नी समेत 4 की मौत -दर्शन कर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा….

Varanasi News :- मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा गांव के पास एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई, जिससे कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि सभी कार सवार वाराणसी के मंडुआडीह क्षेत्र की बजरंग कॉलोनी के निवासी थे।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके पर वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं।जानकारी के अनुसार, मृतक दीपक पांडेय (35) अपनी पत्नी उर्मिला उर्फ माला पांडेय (32), सास फूल केसरी देवी 55 वर्ष, अर्पिता 28 वर्ष के साथ विंध्याचल से कार UP65DW-0616 से वापस घर लौट रहे थे। गुरुवार को सुबह लगभग 5 बजे NH-19 पर फ्लिपकार्ट वेयर हाउस के सामने खड़े डंपर में उनकी कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में दीपक, उनकी पत्नी, सास और अर्पिता की मौत हो गई। दीपक के बेटे शिवांश पांडेय 12 वर्ष को गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में कार तहस नहस हो गई। जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई।

यह घटना बेहद दर्दनाक है। वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में एक परिवार के कई सदस्यों की जान चली गई, जो बहुत ही दुखद और हृदयविदारक है। दीपक पांडेय, उनकी पत्नी उर्मिला, सास फूल केसरी देवी, और अर्पिता की मौत हो गई, जबकि उनका 12 वर्षीय बेटा शिवांश गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस दुर्घटना के पीछे कार का अनियंत्रित होना और सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा जाना प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

परिवार और समुदाय के लिए यह एक बहुत बड़ी त्रासदी है, और उम्मीद है कि घायल बच्चे का जल्द ही स्वास्थ्य सुधरे। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, और वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

Unnao news :- उन्नाव में भी दोहराई गई नायक द रियल हीरो की कहानी, एक दिन की पुलिस अधीक्षक बनी खुशबू

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग