बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » मध्य प्रदेश » Madhya Pradesh News :- क्रिकेट खेलते समय मैदान पर गिरा 15 साल का क्रिकेटर, हुई मौत…

Madhya Pradesh News :- क्रिकेट खेलते समय मैदान पर गिरा 15 साल का क्रिकेटर, हुई मौत…

Madhya Pradesh News :- मध्य प्रदेश के सुसनेर में एक दुखद घटना में 15 वर्षीय युवा क्रिकेटर मखान सिंह की क्रिकेट मैच के दौरान अचानक मैदान पर गिरने से मौत हो गई। मखान सिंह, जो अपनी स्थानीय टीम के प्रमुख खिलाड़ी थे और टीम इंडिया में खेलने का सपना देख रहे थे, मैच खेलते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना क्रिकेट प्रेमियों और मखान सिंह के परिवार के लिए बेहद दुखद है। उनकी असमय मृत्यु ने सभी को स्तब्ध कर दिया है, और उनकी टीम और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

क्रिकेटर बनने के सपने देख रहा था मखान

यह घटना आगर मालवा जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर सुसनेर में हुई। मखान सिंह क्रिकेटर बनने का सपना देखता था। इसके लिए वह कड़ी मेहनत भी करता था। 15 साल की उम्र में ही उसने सुसनेर की स्थानीय क्लब टीम में जगह बना ली थी। टीम के प्रमुख खिलाड़ी के रूप में, वह टीम की कई जीत का सूत्रधार बना और सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।रोज की तरह सुसनेर के मैदान पर दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते समय मखान सिंह अचानक बीमार हो गया। क्रिकेट मैच के दौरान ही मखान सिंह मैदान पर गिर पड़ा। मखान के गिरते ही साथी खिलाड़ी उसकी मदद के लिए दौड़े। उन्होंने मखान को उठाने की कोशिश की। लेकिन सफल नहीं हुए। उसे पानी पिलाने की कोशिश की गई। मखान सिंह के चेहरे पर पानी के छींटे मारे गए। लेकिन मखान सिंह ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जिसके बाद सभी ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया।

Maharashtra News :- हॉस्टल मेस का खाना खाकर 50 छात्राओं की हालत बिगड़ी

पुलिस मौके पर पहुंची

सुबह करीब 9.30 बजे मखान सिंह मैदान पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से मखान सिंह को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने मखान सिंह को मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी मिलते ही परिजन बिलख पड़े। वे तुरंत अस्पताल पहुंचे। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।स्थानीय प्रशासन को सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंचा और घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मौत के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस जांच कर रही है कि 15 साल के बच्चे की मौत हार्ट अटैक से हुई है या किसी और कारण से।

Adnan Sami :- सिंगर अदनान सामी की मां का 77 की उम्र में निधन, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग