Home » दिल्ली » Delhi Metro news : यात्री ध्यान दें! यलो लाइन पर देरी से चल रही मेट्रो, एक घंटे परिचालन प्रभावित; बाहर जाने से पहले पढ़ें अपडेट…

Delhi Metro news : यात्री ध्यान दें! यलो लाइन पर देरी से चल रही मेट्रो, एक घंटे परिचालन प्रभावित; बाहर जाने से पहले पढ़ें अपडेट…

Delhi Metro news : दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर परिचालन में बाधा आने से यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के बीच मेट्रो सेवा एक घंटे तक प्रभावित रही। इस दौरान कई स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई, जिससे व्यस्त समय में यात्रा करने वालों को भारी असुविधा हुई। अधिकारियों ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान यात्रियों को यात्रा में देरी का सामना करना पड़ा।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/karachi-airport-blast-news-massive-explosion-outside-karachi-airport-in-pakistan-2-chinese-citizens-killed/

डीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट कर यात्रियों को इसकी सूचना दी है। डीएमआरसी ने कहा कि हैदरपुर बादली से जहांगीरपुरी के बीच मेट्रो परिचालन प्रभावित है। बता दें कि येलो लाइन कॉरिडोर पर रोजाना औसतन 18 से 20 लाख यात्रियों की यात्रा होती है।

डीएमआरसी ने जारी की थी एडवाइजरी

दिल्ली मेट्रो ने येलो लाइन पर बीते रविवार के लिए परिचालन के समय में बदलाव किया गया था। इसके लिए डीएमआरसी ने एक एडवाइजरी जारी की थी। येलो लाइन (समयपुर बादली-मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम) पर विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर रखरखाव कार्य करने के लिए ट्रेन सेवाओं को छह अक्तूबर रविवार की सुबह 6.40 बजे तक विनियमित की गई।

Bareily News :– अपने ही बाल खा रही थी’: सर्जनों ने 16 साल बाद लड़की के पेट से निकाला 2 किलो का बाल का गोला.

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग