बड़ी खबर
Petrol :- पेट्रोल को टक्कर देने आ रही नई क्रांति! 3 जून को लॉन्च होगी सिर्फ इथेनॉल से चलने वाली भारत की पहली बाइक Sunil Ambekar :- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर RSS की पहली बड़ी प्रतिक्रिया, युवाओं को लेकर सुनील आंबेकर ने कही अहम बात Vaibhav Suryavanshi :- IPL में धमाल के बाद अब टीम इंडिया की दहलीज पर वैभव सूर्यवंशी! 15 साल के खिलाड़ी ने बढ़ाई चयनकर्ताओं की धड़कनें Akshara Singh :- अक्षरा सिंह के वायरल वीडियो ने मचाई हलचल, आखिर क्यों रो पड़ीं भोजपुरी स्टार? Bashir Badr :- उर्दू शायरी का चमकता सितारा बुझा, बशीर बद्र के अल्फाज़ हमेशा जिंदा रहेंगे Tata Tiago :- ₹4.69 लाख में लॉन्च हुई नई Tata Tiago, इलेक्ट्रिक मॉडल भी नए अवतार में; फीचर्स और सेफ्टी में बड़ा अपडेट

Home » Uncategorized » IND vs BAN : हार्दिक पांड्या ने असंभव को बनाया संभव, नो लुक शॉट से जीता… फैन्स का दिल

IND vs BAN : हार्दिक पांड्या ने असंभव को बनाया संभव, नो लुक शॉट से जीता… फैन्स का दिल

IND vs BAN: भारतीय टीम के धाकड़ ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या ने बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर टी20 मुकाबले एम् धमाका कर दिया। हार्दिक पांड्या ने क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आते ही अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया। पांड्या ने अपने तीखे और आक्रामक तेवर दिखाए।

बांग्लादेश से मिले 128 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने महज 12वें ओवर में ही जीत लिया। हार्दिक पांड्या की तूफानी बैटिंग का अहम रोल रहा। हार्दिक पांड्या की बैटिंग के दौरान उनका एक शॉट काफी चर्चा में रहा। उन्होंने नो लुक शॉट से फैन्स का दिल जीत लिया।
तस्कीन अहमद की उछाल वाली गेंद को उन्होंने विकेटकीपर के ऊपर से खेल दिया और उधर देखा तक नहीं किया। गेंद आने के बाद उन्होंने बिना देखे ही इसके पर अपर कट की स्टाइल में बल्ला लगा दिया और उनको पता चल गया था कि अच्छी टाइमिंग हो गई है। शॉट के बाद उन्होंने सिर्फ गेंदबाज की तरफ देखा।

पांड्या ने जीता फैंस का दिल

हार्दिक पांड्या का यह शॉट देखकर फैन्स झूम उठे। दर्शकों को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया। पांड्या ने मैच फिनिश किया और यह भी स्टाइल में आया। उन्होंने छक्के से गेम खत्म किया। पांड्या 16 गेंदों का सामना कर 39 रनों की नाबाद पारी खेलकर लौटे।

गेंदबाजी में भारत के लिए अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने कमाल कर दिया वरुण चक्रवर्ती लम्बे समय बाद टीम में वापस आए थे और आते ही अपनी गेंदबाजी से प्रभाव छोड़ा। उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा अर्शदीप सिंह ने भी 3 विकेट अपने नाम किये।

संजू सैमसन ने भी खेली  धाकड़ पारी..

सूर्या के अलावा भारतीय टीम के दो और प्लेयर्स ने धमाल मचाया। सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 29 रन आए। मुकाबले में ओपन कर रहे संजू सैमसन ने भी 29 रनों की धाकड़ पारी खेली लेकिन महफिल हार्दिक पांड्या ने लुट ली। भारतीय टीम अब इस सीरीज में आगे चल रही है। दो मुकाबले और बचे हुए हैं।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग