बड़ी खबर
Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला

Home » उत्तर प्रदेश » कानपुर » Kanpur news :- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा शस्त्र एवं शास्त्र पूजन तथा विशाल शौर्य शक्ति क्षत्रिय महासम्मेलन हुआ आयोजित

Kanpur news :- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा शस्त्र एवं शास्त्र पूजन तथा विशाल शौर्य शक्ति क्षत्रिय महासम्मेलन हुआ आयोजित

Kanpur news :- [Reporter Guddu tiwari] अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा आयोजित शस्त्र एवं शास्त्र पूजन तथा विशाल शौर्य शक्ति क्षत्रिय महासम्मेलन का आयोजन शकुंतला लॉन अर्रा रोड में धूमधाम से आयोजित हुआ शुभारम्भ मुख्य अतिथि परमपूज्य गुरुदेव महाराज श्री करौली शंकर महाराज तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कुंवर हरिवंश सिंह पूर्व सांसद एवं दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार तथा राघवेंद्र सिंह राजू राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत आयोजक मनोज भदौरिया ने माल्यार्पण कर अंग वस्त्र पहनाकर किया।

Kanpur news

शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। स्वागत संबोधन में आयोजक जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया ने कहा कि नवरात्रि नारी पूजा व शक्ति का प्रकटीकरण का दिवस है। पांडवों ने नवरात्रि की समाप्ति पर ही पुनः शस्त्र धारण किए। दुनिया में शक्तिशाली की बात सब सुनते हैं कमजोर की बात कोई नहीं सुनता।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/7-peacocks-found-dead-in-uttar-pradeshs-bijnor-suspicion-of-poisoning/

जंगल की आग में हवा भी सहयोग करती है वहीं हवा दीपक को बुझा देती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कुंवर हरिवंश सिंह ने अपने संबोधन में सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा की पूरे प्रदेश में सबसे सक्रिय भूमिका का कार्य कानपुर नगर के जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया ने किया है। हजारों की संख्या देखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खुले मंच से क्षत्रिय एकता देखकर प्रसन्न होने की बात कही। राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह ने कहा की हम सनातनी है राष्ट्र की रक्षा हमारा प्रथम फर्ज है। शस्त्र एवं शास्त्र पूजन में क्षत्रिय समाज के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। आए हुए हजारों सदस्य का स्वागत पटका पहनाकर किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया के द्वारा पार्टी को दिए गए जिला कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।

समाज को एकजुट होना ज़रूरी 

उन्होंने कहा ,“आज समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। महासम्मेलन में मौजूद हजारों पादाधिकारियो ने जय मां भवानी के जोरदार नारे लगाते हुए संगठन के प्रति निष्ठा ईमानदारी से कार्य करने की बात कही।”

तमाम आला अधिकारी रहे मौजूद 

इस दौरान मुख्य रूप से मनोजानंद महाराज मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तोमर कुलदीप सिंह चौहान फौजी महेन्द्र सिंह राजावत अनुज सिंह चौहान ब्रजेंद्र सिंह राजावत जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह वीरपाल सिंह भदौरिया पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया एमएलसी अविनाश सिंह चौहान संदीप ठाकुर डा यू एस सिंह पंकज राजावत नवरंग सेंगर गजेन्द्र राजावत धीरेंद्र सिंह भदौरिया मीडिया प्रभारी लाखन सिंह सुरजीत सिंह महिला जिलाध्यक्ष रंजना सिंह अमरेन्द्र सिंह भीम सिंह चौहान पंकज तोमर सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read more news at :- suryodayasamachar.in

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग