बड़ी खबर
Suneil Anand Death :- देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का 70 वर्ष की उम्र में निधन, फिल्मों से दूरी के बाद मार्शल आर्ट में बनाई अलग पहचानa Ramayana Trailer Release :- 30 जुलाई को आएगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, ‘Spider-Man के साथ सिनेमाघरों में होगी पहली झलक Bansuri Swaraj :- लोकसभा में बांसुरी स्वराज का Gen-Z अंदाज, एंटी-पेपर लीक बिल पर बोलीं— ‘मोदी जी क्लॉक्ड इट’ Sreelekha Mitra :- NEET आंदोलन के पोस्टर विवाद में बढ़ीं अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा की मुश्किलें, शिकायतों के बीच WhatsApp स्टेटस से फिर छिड़ी बहस S27 Ultra :- Samsung Galaxy S27 Pro और S27 Ultra की बैटरी डिटेल्स लीक, मिल सकती है अब तक की सबसे बड़ी क्षमता Ajit Agarkar :- बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर शिक्षा क्षेत्र में रखेंगे कदम, पत्नी संग शुरू करेंगे नया प्री-स्कूल

Home » उत्तर प्रदेश » उन्नाव » Unnao news :- महज 5 घंटो में उन्नाव पुलिस ने सर्राफा व्यापारी से हुई लूट में 4 लुटेरे गिरफ्तार..

Unnao news :- महज 5 घंटो में उन्नाव पुलिस ने सर्राफा व्यापारी से हुई लूट में 4 लुटेरे गिरफ्तार..

Unnao news :- ।जिला ब्यूरो आदर्श निगम। उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित दोस्ती नगर में सर्राफा कारोबारी से लाखों की लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (SP) दीपक भूकर ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस की तत्परता से न केवल लुटेरे पकड़े गए, बल्कि लूटी गई ज्वेलरी और नगदी भी बरामद कर ली गई है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात दही थाना क्षेत्र के राजेपुर आवास विकास निवासी विमल पुत्र दिनेश चंद्र अपनी पावा स्थित दुकान बंद कर नकदी और जेवरात लेकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। तभी दोस्ती नगर फायर सेंटर के पास चार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और ज्वेलरी व नकदी लूट ली। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की और पांच घंटों में लुटेरों को धर दबोचा।

एसपी दीपक भूकर ने दी जानकारी

एसपी दीपक भूकर ने जानकारी दी कि लूट की वारदात के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और मुठभेड़ के दौरान चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। कानपुर निवासी आरोपी राहुल के पैर में पुलिस की गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। उसके पास से लूटी गई ज्वेलरी और नगदी बरामद की गई। इसके साथ ही शरीफ, सूरज यादव और बंटी नाम के अन्य लुटेरे भी गिरफ्तार हुए हैं।एसपी भूकर ने बताया कि पुलिस की टीम जब लुटेरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर रही थी, तभी एक लुटेरे ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने मुठभेड़ की। इस दौरान राहुल नाम का लुटेरा घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों से असलहा और बाइक भी बरामद की है।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/shuklaganj-news-former-municipality-president-representative-goldie-gupta-performed-havan-puja-program-on-the-second-day-of-navratri/

पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लूटी गई ज्वेलरी और नगदी व्यापारी को वापस सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा, हमारी टीम की तत्परता और बहादुरी की वजह से यह चुनौतीपूर्ण मामला सुलझा। इस पूरी कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को कैश रिवॉर्ड दिया जाएगा।एसपी ने यह भी कहा कि पकड़े गए लुटेरों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वे इसी तरह की घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग