बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » राजनीति » West Bengal News:– पश्चिम बंगाल में भाजपा को लगा बड़ा झटका, रूपा गांगुली को किया गया गिरफ्तार…

West Bengal News:– पश्चिम बंगाल में भाजपा को लगा बड़ा झटका, रूपा गांगुली को किया गया गिरफ्तार…

West Bengal News:– पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से फिर एक बड़ी खबर सामने आई है। पूरी रात पुलिस स्टेशन के सामने धरना देने वाली मशहूर अदाकारा और बीजेपी सांसद रूपा गांगुली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बीजेपी की पूर्व सांसद रूपा गांगुली को गिरफ्तार कर लिया गया है। रूपा गांगुली बांसद्रोणी पुलिस स्टेशन के सामने पूरी रात धरने पर बैठी थीं। धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। इसी बीच बंगाल पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस रूपा गांगुली को लाल बाजार लेकर गई है।

सुबह 10 बजे किया अरेस्ट

खबरों की मानें तो रूपा गांगुली बीती रात से ही बांसद्रोणी पुलिस थाने में धरना दे रही थीं। रूपा को आज यानी 3 अक्टूबर की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं के अनुसार पुलिस ने तकरीबन 10 बजे रूपा को हिरासत में लिया और लाल रंग की गाड़ी में बिठाकर लाल बाजार लेकर चले गए। रूपा का बैग थाने में ही छूट गया है।

रूपा गांगुली ने क्यों दिया धरना?

बांसद्रोणी में हुई सड़क दुर्घटना को लेकर रूपा गांगुली ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। रूपा का कहना था कि जब तक पुलिस आरोपियों को हिरासत में नहीं लेती, वो थाने के सामने बैठकर धरना देती रहेंगी। पुलिस ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की एक नहीं सुनी। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर डटी रूपा गांगुली बांसद्रोणी थाने के परिसर में पूरी रात बैठी रहीं। धरना प्रदर्शन बंद करवाने के लिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/israel-did-not-like-the-behavior-of-un-on-iran-attack-secretary-general-was-banned-from-entering-the-country/

क्या है पूरा मामला?

रूपा गांगुला का धरना प्रदर्शन बांसद्रोणी में हुए हादसे के खिलाफ था। बुधवार की सुबह एक 9वीं कक्षा की छात्रा स्कूल जा रही थी। हालांकि इलाके में सड़क मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान एक JCB ने छात्रा को टक्कर मार दी और उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। आसपास मौजूद लोग बच्ची को लेकर अस्पताल गए, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही बांसद्रोणी में हड़कंप मचा हुआ है।

Ma Shailputri poojan vidhi :- नवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा, इस विधि से पूजा करने से मां होती है प्रसन्न

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग