बड़ी खबर
Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Jammu Kashmir News:– बीजेपी उम्मीदवार मुश्ताक अहमद शाह बुखारी का निधन, पड़ा था दिल का दौरा

Jammu Kashmir News:– बीजेपी उम्मीदवार मुश्ताक अहमद शाह बुखारी का निधन, पड़ा था दिल का दौरा

Jammu Kashmir News:– जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में सूरनकोट से बीजेपी प्रत्याशी मुश्ताक बुखारी का निधन हो गया है। बुखारी 75 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बुधवार की सुबह पुंछ जिले के सूरनकोट के पमरोट इलाके में स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। पीडीपी के वरिष्ठ नेता और मेंढर विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार एडवोकेट नदीम रफीक हुसैन खान और अन्य पार्टियों के नेताओं ने बुखारी के निधन पर शोक जताया है।

चार दशक तक नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ जुड़े रहे बुखारी

जम्मू क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट सूरनकोट से बीजेपी ने बुखारी को उम्मीदवार बनाया था। पूर्व में दो बार विधायक रहे बुखारी को एक समय नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला के करीबियों में से एक माना जाता था। चार दशक तक नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ जुड़े रहे बुखारी ने फरवरी 2022 में अपने रास्ते अलग कर लिए थे। बुखारी ने पहाड़ी समुदाय को एसटी का दर्जा दिए जाने के मामले फारुक अब्दुल्ला के साथ असहमति के चलते नेशनल कॉन्फ्रेंस छोड़ दिया था।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/gandhi-jayanti-2024-list-of-school-activities-to-honor-bapus-legacy/

बुखारी की तुलना नेल्सन मंडेला और महात्मा गांधी से हुई 

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बुखारी की तुलना महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला जैसे महान नेताओं से की, और उनके द्वारा पहाड़ी समुदाय के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने बुखारी को एक बदलाव लाने वाला नेता बताया और दावा किया कि उनकी वजह से पहाड़ी समुदाय को “असल में आज़ादी” मिली है।

विधानसभा चुनाव तीन चरणों में संपन्न हुए, जिनमें 18 सितंबर, 25 सितंबर, और 1 अक्टूबर को मतदान हुआ। चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Unnao News:– गाय को मां बताने वाली ने की गोवंश के साथ क्रूरता

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग