बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » झारखंड » Jharkhand News:– झारखंड के रांची में मचा बवाल, काली मंदिर के पास मिला प्रतिबंधित मांस; दो और जगहों पर भी मिले टुकड़े.….

Jharkhand News:– झारखंड के रांची में मचा बवाल, काली मंदिर के पास मिला प्रतिबंधित मांस; दो और जगहों पर भी मिले टुकड़े.….

Jharkhand News:– रांची, झारखंड में रविवार को एक धार्मिक स्थल और दो अन्य स्थानों के पास प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिलने से तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। करीब ढाई घंटे तक प्रदर्शन हुआ, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। घटना की जानकारी मिलते ही रांची के एडीएम, ग्रामीण एसपी, कोतवाली डीएसपी, सिटी डीएसपी और कई पुलिस थानों की टीमें मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने दोषियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद नगर निगम की टीम ने मांस को हटा दिया, जिससे यातायात सामान्य हो सका।

बोरी में मिली प्रतिबंधित मांस

जानकारी के अनुसार एचबी रोड थड़पखना में सुबह 11:15 बजे एक बोरी में प्रतिबंधित मांस के पड़े होने की खबर लगते ही लोग जुटे और हंगामा शुरू कर दिया। बांस-बल्ली लगाकर लालपुर-अलबर्ट एक्का चौक मार्ग जाम कर दिया। पता चलते ही पहले पीसीआर पहुंची, पर मामला बढ़ने के शक में पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे। इसी बीच रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के संयोजक मुनचुन राय, श्री महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह यादव, भाजपा नेता भैरव सिंह भी आ गए।

आज है मासिक शिवरात्रि, जाने सम्पूर्ण पूजा विधि, महत्त्व, और किए जाने वाले उपाय..

कार्रवाई के आश्वासन पर सड़क से हटे लोग

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर विरोध कर रहे लोगों से वार्ता की। लोगों को भरोसा दिलाया कि दोषियों पर कार्रवाई कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इस असश्वासन के बाद सड़क से प्रदर्शनकारी हटे। वहीं, सोशल मीडिया पर अफवाहें भी उड़ती रहीं। हालांकि एसएसपी चंदन सिन्हा ने किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग

मुनचुन राय ने पुलिस प्रशासन से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। मौके पर जाकर उन्होंने कहा कि हर साल दुर्गा पूजा से पहले आसामाजिक तत्व शहर के माहौल को खराब करना चाहते हैं। पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करे, ताकि दोबारा कोई शहर का माहौल खराब नहीं कर सके। उन्होंने पूजा में सुरक्षा के सख्त इंतजाम करने की मांग की।

पुलिस का दावा- ट्रैक्टर से गिरी मांस रखी हुई बोरी
मामले की जानकारी मिलने के बाद लोअर बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि थड़पखना के पास सड़क पर प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंके होने की सूचना पर उस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को देखा गया। इसमें 11:02 बजे ट्रैक्टर से एक बोरी गिरती हुई दिखी। इसमें प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा था। इसकी जानकारी प्रदर्शन कर रहे लोगों को भी दी गई।

चडरी और काली मंदिर रोड में भी मिला टुकड़ा

थड़पखना के पास प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिलने पर लोगों का हंगामा हो रहा था, उसी समय चडरी सरनास्थल सड़क के पास और काली मंदिर रोड में भी मांस का टुकड़ा पड़े होने की जानकारी लोगों और पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस की टीम हरकत में आई। पुलिस की टीम दोनों स्थानों पर पहुंची और तुरंत बोरी में फेंके गए प्रतिबंधित मांस के टुकड़े को सड़क से हटवाया। इसके बाद हुआ यातायात सामान्य ।

बोरी में मिली प्रतिबंधित मांस

जानकारी के अनुसार एचबी रोड थड़पखना में सुबह 11:15 बजे एक बोरी में प्रतिबंधित मांस के पड़े होने की खबर लगते ही लोग जुटे और हंगामा शुरू कर दिया। बांस-बल्ली लगाकर लालपुर-अलबर्ट एक्का चौक मार्ग जाम कर दिया। पता चलते ही पहले पीसीआर पहुंची, पर मामला बढ़ने के शक में पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे। इसी बीच रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के संयोजक मुनचुन राय, श्री महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह यादव, भाजपा नेता भैरव सिंह भी आ गए।

कार्रवाई के आश्वासन पर सड़क से हटे लोग

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर विरोध कर रहे लोगों से वार्ता की। लोगों को भरोसा दिलाया कि दोषियों पर कार्रवाई कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इस असश्वासन के बाद सड़क से प्रदर्शनकारी हटे। वहीं, सोशल मीडिया पर अफवाहें भी उड़ती रहीं। हालांकि एसएसपी चंदन सिन्हा ने किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग

मुनचुन राय ने पुलिस प्रशासन से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। मौके पर जाकर उन्होंने कहा कि हर साल दुर्गा पूजा से पहले आसामाजिक तत्व शहर के माहौल को खराब करना चाहते हैं। पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करे, ताकि दोबारा कोई शहर का माहौल खराब नहीं कर सके। उन्होंने पूजा में सुरक्षा के सख्त इंतजाम करने की मांग की।

पुलिस का दावा- ट्रैक्टर से गिरी मांस रखी हुई बोरी

मामले की जानकारी मिलने के बाद लोअर बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि थड़पखना के पास सड़क पर प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंके होने की सूचना पर उस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को देखा गया। इसमें 11:02 बजे ट्रैक्टर से एक बोरी गिरती हुई दिखी। इसमें प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा था। इसकी जानकारी प्रदर्शन कर रहे लोगों को भी दी गई।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/iifa-awards-2024-bobby-deols-tears-shed-after-receiving-the-best-villain-award-lip-lock-with-wife-tanya/

चडरी और काली मंदिर रोड में भी मिला टुकड़ा

थड़पखना के पास प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिलने पर लोगों का हंगामा हो रहा था, उसी समय चडरी सरनास्थल सड़क के पास और काली मंदिर रोड में भी मांस का टुकड़ा पड़े होने की जानकारी लोगों और पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस की टीम हरकत में आई। पुलिस की टीम दोनों स्थानों पर पहुंची और तुरंत बोरी में फेंके गए प्रतिबंधित मांस के टुकड़े को सड़क से हटवाया।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग