बड़ी खबर
Saharsa Contractor Shot :- सहरसा में सरकारी ठेकेदार को गोली मारकर किया घायल, अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में हमले का आरोप Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज Pralhad Joshi :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण

Home » मनोरंजन » KBC16: पहले करोड़पति बने कश्मीर के चंदर प्रकाश, नहीं दे पाए 7Cr के सवाल का जवाब..

KBC16: पहले करोड़पति बने कश्मीर के चंदर प्रकाश, नहीं दे पाए 7Cr के सवाल का जवाब..

KBC16:–अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) वर्षों से दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है, और इसके 16वें सीजन को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स का बिग बी के साथ हंसी-मजाक और उनके सवालों के जवाब देने का उत्साह शो को और भी मनोरंजक बनाता है। अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी ज़िंदगी के किस्से और अनुभव साझा करते हैं, जो दर्शकों के लिए बहुत प्रेरणादायक होते हैं। उनके बेहतरीन होस्टिंग स्टाइल और शो के इंटरेक्टिव फॉर्मेट के कारण यह शो हर घर में पसंद किया जा रहा है।

इसी बीच शो से जुड़ी एक धमाका करने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि केबीसी 16 को अपना पहला करोड़पति मिल गया है। केबीसी 16 के पहले करोड़पति जम्मू-कश्मीर के 22 साल के चंदर प्रकाश बने हैं। बता दें कि चंदर यूपीएससी उम्मीदवार है। हालांकि, चंदर ने 1 करोड़ तो जीते लेकिन 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल पर उन्होंने शो क्विट कर दिया।

रोल ओवर कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुआ केबीसी 16

कौन बनेगा करोड़पति 16 के बीती रात के एपिसोड की शुरुआत रोल-ओवर प्रतियोगी चंदर प्रकाश के साथ हुई। शो की शुरुआत में होस्ट अमिताभ बच्चन द्वारा सभी का स्वागत करते है और चंदर के दृढ़ संकल्प की प्रशंसा भी करते हैं। पिछले एपिसोड में चंदर ने खुलासा किया था कि उन्हें जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। जब चंदर का जन्म हुआ तो उनकी आंत में दिक्कत थी और अब तक उनकी सात सर्जरी हो चुकी हैं। लेकिन अभी भी आंत संबंधी कुछ दिक्कतें हैं और डॉक्टरों ने उन्हें आठवीं सर्जरी की सलाह दी है।

केबीसी 16 में शुरू हुआ सवाल जवाब का दौर

केबीसी 16 के होस्ट अमिताभ बच्चन ने गेम शुरू किया और चंदर प्रकाश से पहला सवाल 3,20,000 रुपए के लिए पूछा। योकोज़ुना किस संपर्क खेल में प्राप्त होने वाली सर्वोच्च रैंक है? जैसा कि चंदर को उत्तर पता है, उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंट के साथ ऑप्शन बी सूमो कुश्ती चुना। चंदर अगला पड़ाव सुपर सैंडूक खेलते हैं। वह 7 प्रश्नों का सही उत्तर देने में सफल होते हैं और 70,000 रुपए जीत जाते हैं। वह अपनी ऑडियंस पोल लाइफलाइन को पुनर्जीवित करने का निर्णय लेते हैं। चंदर बताते हैं कि यह उनकी पहली कमाई है और वह इस राशि का उपयोग उस लोन को चुकाने में करेंगे, जो उनके पेरेंट्स ने उनकी सर्जरी के लिए लिया था। कुछ सवालों के सही जवाब देने के बाद चंदर 12,50,000 रुपए जीत जाते हैं। इसके बाद होस्ट 25,00,000 रुपए के लिए अगला सवाल पढ़ते हैं। इनमें से कौन सा ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर 21वीं सदी का सुपरफूड है, जिसकी खेती 500 साल से भी पहले एज़्टेक्स द्वारा की गई थी? चंदर ऑप्शन डी चिया सीड्स चुनते हैं। जैसे ही चंदर सवाल का सही जवाब देते हैं, दर्शक खड़े होकर उनका अभिनंदन करते हैं।

केबीसी 16 में 1 करोड़ का सवाल

केबीसी 16 में फिर होस्ट अमिताभ बच्चन 1 करोड़ रुपए के लिए सवाल पेश करते हैं। किस देश का सबसे बड़ा शहर उसकी राजधानी नहीं बल्कि एक बंदरगाह है, जिसका अरबी नाम है जिसका अर्थ है शांति का निवास? बहुत सोचने के बाद चंदर डबल डिप लाइफलाइन का यूज करते हैं। वह ऑप्शन सी तंजानिया चुनते हैं। यह सही जवाब होता है और चंदर 16वें सीजन के पहले करोड़पति बन गए।

KBC 16 में 7 करोड़ का सवाल

1 करोड़ जीतने के बाद होस्ट अमिताभ बच्चन चंदर से 7 करोड़ का सवाल पूछते हैं। 1587 में उत्तरी अमेरिका में अंग्रेजी माता-पिता से पैदा हुआ पहला रिकॉर्डेड बच्चा कौन था? चंदर जैकपॉट सवाल का जवाब नहीं दे पाते हैं और गेम छोड़ देते हैं। शो छोड़ने से पहले बिग बी चंदर से अनुमान लगाने के लिए कहते और वे ऑप्शन ए वर्जीनिया डेयर चुनते और ये सही जवाब होता है।

Viral News:– क्यों मां-बेटे के रिश्ते को बदनाम कर रही?’ महिला ने बेटे संग बनाया ऐसा वीडियो, जिसे देख खौला लोगों का खून!

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग