बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » राष्ट्रीय » Bharat startup knowledge access registry :- भारत सरकार ने की भारत स्टार्टअप नॉलेज एक्सेस रजिस्ट्री (Bhaskar) की शुरुआत

Bharat startup knowledge access registry :- भारत सरकार ने की भारत स्टार्टअप नॉलेज एक्सेस रजिस्ट्री (Bhaskar) की शुरुआत

Bharat startup knowledge access registry :- भारत सरकार ने स्टार्टअप्स को सशक्त बनाने और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से ‘भारत स्टार्टअप नॉलेज एक्सेस रजिस्ट्री’ (भास्कर) मंच की शुरुआत की है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा इस पहल की घोषणा की गई, जिसका लक्ष्य स्टार्टअप्स को विभिन्न संसाधनों और संपर्कों तक आसान पहुंच प्रदान करना है।

बढ़ावा देने के लिए एक केंद्रीकृत प्लेटफ़ॉर्म

भास्कर मंच स्टार्टअप्स, निवेशकों, सलाहकारों, सेवा प्रदाताओं और सरकारी निकायों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक केंद्रीकृत प्लेटफ़ॉर्म होगा। यह स्टार्टअप्स को सलाह, फंडिंग, और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगा। वर्तमान में भारत में 1.46 लाख से अधिक सरकारी मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स हैं, और इस मंच का उद्देश्य उन्हें और अधिक सशक्त बनाना है, जिससे भारत एक प्रमुख स्टार्टअप हब के रूप में उभरे।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/due-to-the-tireless-efforts-of-the-revenue-department-and-local-cattle-herders-the-cows-were-safely-rescued-from-the-mound-in-the-middle-of-the-river-ganga/

बनाई जाएगी दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल रजिस्ट्री 

भास्कर मंच का मुख्य उद्देश्य स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल रजिस्ट्री बनाना है। यह प्लेटफ़ॉर्म स्टार्टअप्स, निवेशकों, सलाहकारों, और अन्य हितधारकों के बीच नेटवर्किंग और सहयोग के अवसर प्रदान करेगा। इसके माध्यम से स्टार्टअप्स को एक केंद्रीकृत प्लेटफ़ॉर्म से संसाधनों तक पहुंच मिलेगी, जो उनके विकास में सहायक साबित होगा।

इस मंच के जरिए व्यक्तिगत पहचान की स्थापना और खोज क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे स्टार्टअप्स की वैश्विक पहचान को और मज़बूत किया जा सकेगा। भास्कर मंच भारत के स्टार्टअप्स के लिए एक प्रमुख प्लेटफ़ॉर्म बनकर उन्हें वैश्विक ब्रांड के रूप में उभारने का काम करेगा।

गैर-लाभकारी कंपनी बनाकर सभी निकायों को साथ लाने की तैयारी

गोयल ने कहा, कंपनी कानून की धारा-8 के तहत एक गैर-लाभकारी इकाई बनाने का निर्णय लिया गया है। इसमें स्टार्टअप इंडिया से जुड़ी सभी पहलों और निकायों को साथ लाया जाएगा। यह कंपनी ‘इन्वेस्ट इंडिया’ की तरह उद्योग नेतृत्व वाली हो सकती है, जो अपने मामलों का प्रबंधन कर सकती है।

मंत्री ने कहा, हम इसे उत्प्रेरक के रूप में समर्थन देंगे। इसका स्वतंत्र बोर्ड और संगठनात्मक ढांचा होगा। इसकी निगरानी होगी। राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद भी इसका हिस्सा हो सकती है।

 यह भी पढ़ें :- ⬇️

Mirzapur news :- निकाली गई शोभायात्रा, हुआ गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग