बड़ी खबर
Jajmau Ganga bridge :- जाजमऊ गंगा पुल तीन महीने रहेगा बंद, 16 सितंबर से डायवर्जन; उन्नाव-कानपुर आने-जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

Home » उत्तर प्रदेश » नोएडा » Noida news :- पहले सुनसान जगह पर ले गया और फिर……. सीसीटीवी से राज खुलने के बाद अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Noida news :- पहले सुनसान जगह पर ले गया और फिर……. सीसीटीवी से राज खुलने के बाद अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Noida news :- नोएडा के एक नामी स्कूल में 6 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बैड टच का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद बच्ची के अभिभावकों ने स्कूल में विरोध प्रदर्शन किया और हंगामा किया। अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस गंभीर मामले को सही तरीके से नहीं संभाला। सेक्टर-12 स्थित एक मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 6 वर्षीय छात्रा के साथ कथित बैड टच की घटना ने शहर को हिला कर रख दिया है। बुधवार को सैकड़ों नाराज अभिभावक स्कूल पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस घटना से स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला

घटना के बाद स्कूल परिसर तनावपूर्ण माहौल में तब्दील हो गया। पुलिस की मौजूदगी में अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन के बीच तीखी बहस हुई। अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल सुरक्षा उपायों को लागू करने की मांग की। एक अभिभावक ने कहा कि हम अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए यहां आए हैं। स्कूल प्रबंधन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, “हमारी मुख्य मांग है कि बच्चों की सेफ्टी पर ठोस कदम उठाए जाएं और प्रिंसिपल को हटाया जाए।”

अभिभावकों की प्रमुख मांगों में शामिल हैं:

1. प्रिंसिपल प्रीति शुक्ला को पद से हटाना

2. स्कूल और बसों में सुरक्षा गार्डों की उचित व्यवस्था

3. कैमरों की संख्या बढ़ाना और अभिभावकों को निगरानी का अधिकार देना

4. सुरक्षा बाड़ की ऊंचाई बढ़ाना

5. शिक्षकों के व्यवहार में सुधार

6. पुनः प्रवेश और जुर्माने के शुल्क में कमी

7. अभिभावकों के लिए पहचान पत्र जारी करना

8. भविष्य में होने वाली किसी भी अप्रिय घटना के लिए विद्यालय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराना।

यह भी पढ़ें :- ⬇️

Tomorrow’s Horoscope: कल इन राशियों पर मंडराएगा संकट, घर से बाहर जाने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर…….

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग