बड़ी खबर
Saharsa Contractor Shot :- सहरसा में सरकारी ठेकेदार को गोली मारकर किया घायल, अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में हमले का आरोप Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज Pralhad Joshi :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन

Mirzapur news :- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन

Mirzapur news :- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत आज एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य योजना के तहत बच्चों और उनके अभिभावकों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं और लाभों की जानकारी देना था। 

शिविर में अधिकारियों ने योजना के विभिन्न प्रावधानों जैसे अनाथ और प्रभावित बच्चों के लिए वित्तीय सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य, और पोषण संबंधी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही, यह भी बताया गया कि योजना के तहत पात्र बच्चों को किस प्रकार से लाभ प्राप्त हो सकते हैं और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है।

इस अवसर पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, और कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने योजना के लाभों का विस्तार से उल्लेख किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

आज जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदया के निर्देश के क्रम में ग्राम नुआंव सिटी ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय मीरजापुर में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पंकज शर्मा बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा महिला कल्याण विभाग मीरजापुर द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।

साथ ही स्पॉन्सरशिप योजना, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह कानून पर विस्तृत जानकारी दी गई बाबूलाल कनौजिया संरक्षण अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित वन स्टाफ सेंटर एक छत के नीचे पांच संदर्भित सेवाओं के बारे में बताया गया व चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की 24× 7 की सेवाओं पर जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका श्रीमती साधना शुक्ला, श्रीमती शुभ्रा श्रीवास्तव ,श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास्तव व दिलीप दुबे सहित 35 बालक व 49 बालिकाएं व ग्राम की 10 महिलाएं उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें :- ⬇️

Mirzapur news :- स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आधार सत्यापन के लिए अध्यापकों को किया गया प्रशिक्षित – Suryodaya samachar

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग