888 Lion’s Gate Portal 2024 : 8 अगस्त 2024 की तारीख ज्योतिष शास्त्र की अंक गणना के अनुसार बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस दिन ज्योतिष शास्त्र में एक दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो कई फायदे दे सकता है।
आज 8 अगस्त यानी 08.08.2024 तारीख है। 08.08.2024 यानि तीन 8 अंकों का दुर्लभ संयोग। दो 8 अंक शुरुआत की तारीख और महीने के अंक हैं। साथ ही तीसरा 8 अंक, साल 2024 के अंकों का जोड़ है। जब 2024 को जोड़ते हैं तो 2+0+2+4=8 प्राप्त होता है। 8 नंबर का अनोखा संयोजन 8 अगस्त यानी आज है। इसे Lion’s Gate Portal के नाम से जाना जाता है। मन की किसी भी इच्छा को, सपने को आप इस दिन पूरा कर सकते हैं और पूरी कायनात आपकी इस मनोकामना को पूरा करने में लग जाएगी। अंकज्योतिष के हिसाब से सबसे खास बात ये है कि 8 को अगर टेढ़ा कर दिया जाए तो ये नंबर इनफ्निटी का भी चिह्न बन जाता है। यानी आज का दिन आपकी हर मनोकामना को सिद्ध करने वाला है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने जा रहे हैं, कोई नए प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं या फिर अपनी जीवन में बड़ी योजना को अंजाम देना चाहते हैं तो इस दिन बेझिझक यह कार्य कर सकते हैं। साथ ही जीवन में धन-संपदा को अट्रैक्ट करने के लिए भी ये दिन बहुत खास है।
यदि बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहते है तो यह समय अति शुभ है। भवन निर्माण कार्य भी इस दिन आरंभ किया जा सकता है। यहां तक कि अगर जॉब में परिवर्तन करने की इच्छा है, तो कर सकते हैं। तीन 8 का संयोजन एक दुर्लभ संयोजन है, जो शक्ति, समृद्धि और परिवर्तन का प्रतीक है। इस समय ध्यान और मेडिटेशन करने से आपकी आध्यात्मिक ऊर्जा को प्रबल किया जा सकता है।
इसके साथ ही यह तारीख कर्म और अनुशासन के महत्व को दर्शाती है और यह एक ऐसा समय हो सकता है जब लोग अपने जीवन में सुधार और परिवर्तन के लिए उत्साहित हों। तिथि में दो बार संख्या 8 (8-8) होने से यह संख्या की शक्ति और प्रभाव को और भी बढ़ा देती है.। न्यूमेरोलॉजी में, जब एक संख्या दोहराई जाती है, तो इसका प्रभाव और भी अधिक होता है।वहीं इस साल का योगः साल 2024 में, 2 + 0 + 2 + 4 = 8। इस तरह से साल का योग भी 8 है, जो इस तिथि के प्रभाव को और भी सशक्त बनाता है।
जानिए क्या करें इस दिन …..
– इस दिन आप एक पेपर और हरे या लाल रंग का पेन ले लें
इस पेपर पर इनफ्निटी का सिंबल बनाकर उसके नीचे अपना नाम लिखिए। राइट साइड में अपनी उम्र लिखिए। इसके बाद इस सिंबल के नीचे आपकी मनोकामना, जो भी हो उसे लिखें। याद रखें मनोकामना ऐसे लिखे जैसे उसे आप जी रहे हैं। यानी प्रिजेंट टेंस में लिखें अपनी मनोकामना। आप 1, 2, 3, 4 मनोकामनाएं लिख सकते हैं। नीचे आज की डेट डाल दी जिएगा।इसके बाद थोड़े चावल ली जिएगा। इन चावलों को हल्दी में पीला करके इस कागज पर रख दें। इस कागज को मोड़कर अपने भगवान के आगे रख दीजिएगा। आप घर के भीतर रहते हुए ये करें तो बहुत अच्छा होगा। ये पेपर आप 43 दिनों को भगवान के सामने रखा रहने दें। साथ ही ये काम करने का सही समय सुबह 11.35 मिनट से रात 12.21 मिनट तक है।
Read this also : क्यों नहीं बनाते हैं नाग पंचमी पर रोटी, जानिए क्या है वजह..
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







