बड़ी खबर
G7 :- G7 मंच से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- दुनिया आज भरोसे के संकट से गुजर रही है Bigg Boss :- Bigg Boss 20 को लेकर बढ़ी हलचल, संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में कई चर्चित नामों की एंट्री Hero Xpulse 421 :- लद्दाख की वादियों में दौड़ी Hero Xpulse 421, दमदार लुक और हाईटेक फीचर्स ने बढ़ाई लॉन्च की उत्सुकता Suvendu Adhikari :- भवानीपुर की जंग कोर्ट पहुंची: ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल, EVM सुरक्षित रखने की मांग Telegram :- NEET री-एग्जाम से पहले फर्जी पेपर माफिया पर कार्रवाई, NTA की सिफारिश के बाद टेलीग्राम पर कसा शिकंजा SSC GD Constable 2026 Answer Key :- SSC GD 2026 की आंसर-की जारी, अब गलत जवाबों को चुनौती देने का मौका; ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

Home » राजनीति » Bihar sikshak bharti : 4 लाख नियोजक शिक्षकों को टेस्ट पास करने के बाद मिलेगा राज्य कर्मियों का दर्जा – तेजस्वी यादव

Bihar sikshak bharti : 4 लाख नियोजक शिक्षकों को टेस्ट पास करने के बाद मिलेगा राज्य कर्मियों का दर्जा – तेजस्वी यादव

Bihar sikshak bharti पटना(बिहार) :- राजद ने बिहार की इंडिया गठबंधन सरकार के कैबिनेट द्वारा राज्य के नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा आज बड़ा निर्णय लिया गया है लगभग साढ़े 4 लाख नियोजक शिक्षकों को टेस्ट पास करने के बाद राज्य कर्मियों का दर्जा दिया जाएगा। हमने जो भी वादे किए थे उन्हें हम पूरा कर रहे हैं।

वहीं तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन बुनियाद’ पर कहा मिशन बुनियाद के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों आदि में दवा, मानवबल, उपकरण उपलब्ध कराए जांएगे।

यह भी पढ़ें :- Up constable vacancy 2023 : उत्तर प्रदेश में पुलिस के पदों पर निकली 60 हजार भर्ती, आवेदन में बढ़ाई गई 3 साल उम्र, 11 फरवरी को होगी लिखित परीक्षा…….. 

राज्य के चार लाख से ज्यादा नियोजित शिक्षकों को लाभ मिलेगा और सरकारी स्कूलों के बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी मिलेगी। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने जो वादा किया था ,वह पूरा हो गया। भाजपा और मोदी मीडिया इसी वजह से इंडिया गठबंधन के खिलाफ दुष्प्रचार चला रहा है।

चित्तरंजन गगन ने कहा कि आज कैबिनेट की बैठक में “विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023” को स्वीकृति दे दी गई। जिसकी स्वीकृति के बाद अब नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इससे वे अब सरकारी कर्मचारी हो जाएंगे और उन्हें ऐच्छिक स्थानांतरण, प्रमोशन, वेतन बढ़ोतरी और डीए सहित कई अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

देश और दुनिया की अन्य तमाम और ताजा खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ………

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग