Home » खेल » नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया,ओलंपिक में जीता रजत पदक…

नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया,ओलंपिक में जीता रजत पदक…

Paris Olympic 2024 : भारत की स्टार एक बार फिर इतिहास के पन्नों मैं सुनहरी अक्षरों से अपना नाम दर्ज करा लिया है, नीरज चोपड़ा ने पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। भारत के लिए बहुत ऐतिहासिक जीत है। नीरज ने 89.45 मीटर की दूरी तय करके रजत पदक जीता। इस स्पर्धा में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, खास तौर पर पाकिस्तान के अरशद नदीम के साथ जिन्होंने  स्वर्ण पदक जीता।

नीरज जैसे पहले भारतीय एथलीट हैं जिन्होंने पहले गोल्ड और दूसरी बार लागातार रजत पदक जीता है l पूरे देश को नीरज चोपड़ा पर गर्व है , नीरज चोपड़ा पहले ऐसे भारतीय एथलीट है जिन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में पहले गोल्ड और फिर रजत पदक जीता है। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड पदक जीता था वह 7 अगस्त का दिन था, इस बार 8 अगस्त में नीरज चोपड़ा गोल्ड लाने से चूक गए।

 

नीरज चोपड़ा का यह सबसे  बेस्ट थ्रो था 

बताया जा रहा है नीरज चोपड़ा का ओलंपिक में अब तक का बेस्ट थ्रो रहा। नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन में अपने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर के थ्रो के साथ पेरिस ओलंपिक खेलों की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं क‍िशोर जेना क्वाल‍िफ‍िकेशन से चूक गए थे।

गोल्ड मेडल लेने से हो गई चूक 

नदीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ दिया, उन्होंने 92.97 मीटर की दूरी तक भाला फेंका और दो बार 90 मीटर का आंकड़ा पार करते हुए फाइनल में अपना दबदबा कायम किया।

पोडियम तक पहुँचने के लिए नीरज का रास्ता चुनौतियों से भरा नहीं था। उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही, उन्होंने अपने पहले प्रयास में ही फाउल कर दिया और उनका थ्रो खराब रहा। दबाव तब और बढ़ गया जब नीरज से पहले थ्रो करने वाले नदीम ने अपने दूसरे प्रयास में नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया।

अपने धैर्य और दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता के लिए मशहूर भारतीय एथलीट ने अपने दूसरे थ्रो में भी अच्छा प्रदर्शन किया। नीरज ने फिर से संयम बनाए रखा और 89.45 मीटर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, जिससे वह फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे।

नदीम के रिकॉर्ड तोड़ने वाले दूसरे थ्रो ने फाइनल की शुरुआत में बेंचमार्क स्थापित कर दिया, जिससे अन्य प्रतियोगियों को 93 मीटर के करीब के निशान के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पाकिस्तानी एथलीट के इस शानदार थ्रो ने मैदान में हलचल मचा दी, क्योंकि उनकी दूरी को बराबर करने या उससे आगे निकलने के दबाव ने नीरज सहित कई थ्रोअर्स को उनकी स्वाभाविक लय से बाहर कर दिया।

भारत अब तक पांच पदक जीत चुका है

पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक पांच मेडल जीते हैं, 4  कांस्य पदक और एक रजत पदक, पहले दो कांस्य पदक मनु भाकर ने इसमें से एक व्यक्तिगत और दूसरा टीम के साथ मिलकर इसमें सरबजीत भी शामिल थे, तीसरा कांस्य पदक स्वप्निल कुशाल ने शूटिंग में जीता और चौथा कांस्य पदक हॉकी टीम द्वारा जीता गया , 5 मिनट रजत पदक नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में जीता है ।

Read this also : Paris Olympic News 2024 : पराग्वे की तैराक को बेहद खूबसूरत होने की मिली सजा , ओलंपिक से हुईं बाहर..

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग