Home » धर्म » नागपंचमी 2024 : नागपंचमी का शुभ मुहूर्त, जानें कैसे करें पूजा..

नागपंचमी 2024 : नागपंचमी का शुभ मुहूर्त, जानें कैसे करें पूजा..

Nagpanchami 2024 : सावन आते ही हमारे हिंदू धर्म में शिवजी की पूजा का विधान कई गुना बढ़ जाता है, और नागपंचमी में शिव जी के साथ नाग देवता की भी पूजा की जाती है। इस दिन नाग देवता को दूध चढ़ाना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण और शुभ माना जाता है।

इस साल नाग पंचमी 9 अगस्त को पड़ रही है, नाग पंचमी प्रत्येक सावन के शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है।

नागदेवता की पूजा करना क्यों है जरूरी 

नाग देवता भगवान शिव के गण माने जाते हैं, इसलिए उन्हें खुश करना उतना ही जरूरी है जितना की भगवान शिव को, शिवजी की पूजा से तो भगवान शिव प्रसन्न होते ही हैं पर अगर उनके गणों की पूजा की जाए तो उनकी अत्यन्त कृपा प्राप्त होती है। नागपंचमी पर नागदेवता को दूध चढ़ाना संभव न हो तो आप किसी सुनसान जगह पर दूध और लावा रखकर आ सकते  हैं।

नागपंचमी पर बन रहे है अत्यंत शुभ योग

नागपंचमी के दिन सिद्ध योग बन रहा है जिसमें भगवान शिव की पूजा करने से आपकी प्रार्थना बहुत जल्द स्वीकार होगी। शिव होंगे अत्यधिक प्रसन्न और मन की मुराद जल्दी ही पूरी करते हैं।

क्या है शुभ मुहूर्त ?

पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त 9 अगस्‍त को सुबह 5 बजकर 47 मिनट से 8 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। दोपहर में 12 बजकर 13 मिनट से 1 बजे तक का समय भी पूजा के लिए शुभ है। प्रदोष काल का शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 33 मिनट से रात को 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

यह भी पढ़ें: भगवान कहते हैं मेरी शरण में हो जाओ बाकी मैं आपके सारे काम स्वयं करता हूं..

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग