बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » मनोरंजन » दर्शन के इंतजार में सो गई महिला , जब खुली आंखें तो सामने खड़े थे ‘भगवान’!…

दर्शन के इंतजार में सो गई महिला , जब खुली आंखें तो सामने खड़े थे ‘भगवान’!…

Viral news : पता नहीं किस रूप में आकर नारायण मिल जाएगा, यह गाना आपने सुना ही होगा अगर अचानक ऐसा हो जाए ये बोल सच हो जाए नारायण दिख गए, तो आप क्या करेंगे, आपका रिएक्शन क्या होगा? ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ घटित हुआ है..

इन दिनों एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला का रिएक्शन ये बताने के लिए काफी है कि जब भक्त के सामने खुद भगवान आ जाते हैं, तो भक्त क्या करेगा! ये वीडियो सिर्फ मनोरंजन के नजरिए से बनाया गया है, जिसमें एक एक्टर ने भगवान श्री कृष्ण (Man dress up as Sri Krishna meet woman viral video) का रूप धारण करके आया है, पर उस महिला को कुछ पल के लिए लगता है जैसे भगवान खुद आ गए हैं. उसका रिएक्शन लाखों रुपये से ज्यादा कीमती है!

इंस्टाग्राम अकाउंट @cky_meena_official पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें कुछ लोग एक जगह पर जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं।  देखने से ये किसी मंदिर का बाहरी परिसर लग रहा है और शायद ये लोग भगवान (Woman cry after seeing man dress up as God) के कपाट खुलने का इंतजार कर रहे हैं। देखने से ये भोर का वक्त लग रहा है। पीछे काफी भीड़  दिखाई दे रही है।

महिला से मिलने खुद आए ‘भगवान’!

अचानक वहां पर एक शख्स भगवान का रूप धारण कर सोए हुए लोगों के पास पहुंचता है। उसने भगवान के श्याम रंग को धारण किया हुआ है, साथ ही पूरी तरह भगवान की तरह दिख रहा है।वो एक महिला के पास पहुंचता है और फिर उसे हाथ से उठाता है। महिला जैसे ही नींद से जागती है, उसकी नजर तुरंत उस कालाकार पर जाती है, पर नींद में होने की वजह से वो हकीकत को नहीं समझ पाती और उसे लगता है जैसे भगवान खुद उसके पास आए हैं। वो रोते हुए तुरंत उनके पैरों को पकड़ लेती है। कलाकार हंसने लगता है, पीछे बैठे लोग हंसने लगते हैं, मगर उस महिला की भावनाएं बिल्कुल असली लग रही हैं और उसे ऐसा महसूस हो रहा है, जैसे उसे भगवान की प्राप्ति हो गई।

वीडियो हो रहा है वायरल

इस वीडियो को 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा- “माता जी ने थोड़े ही क्षण में वो अनुभव कर लिया जिसे अनुभव करने के लिए बड़े-बड़े महात्माओं को कितने जन्म लेने पड़ जाते है।” एक ने कहा- “ये क्षणिक आनंद जो माता जी ने उठाया है, जीवन लुटा देते हैं लोग उसके लिए!” लोगों को ये वीडियो भावुक कर रहा है।

28 या 29 अगस्त कब रखा जाएगा अजा एकादशी का व्रत, जानिए राजा हरिश्चंद्र से कैसे जुड़ा है ये व्रत, क्या है पूजा विधि

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग